Skip to main content

अजित सिंह के बिगड़े बोल- PM नरेंद्र मोदी को बैल, योगी आदित्यनाथ को बछड़ा और ईरानी को गाय कहा




रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने कोसीकलां कस्बे में किसानों से संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रजातंत्र की बहुत बड़ी खूबी है कि यदि देश को कोई गलत प्रधानमंत्री मिल जाए तो पांच साल में उसकी छुट्टी करने का अधिकार आपके पास है.




राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजित सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के लिए ‘‘बैल, बछड़ा और गाय’’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जिससे विवाद खड़ा हो गया है. भाजपा के एक नेता ने बयान को अशोभनीय बताते हुए रालोद अध्यक्ष से माफी मांगने को कहा.

रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने कोसीकलां कस्बे में ‘किसानों से संवाद’ कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रजातंत्र की बहुत बड़ी खूबी है कि यदि देश को कोई गलत प्रधानमंत्री मिल जाए तो पांच साल में उसकी छुट्टी करने का अधिकार आपके पास है.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आजकल अखबारों में पढ़ रहा हूं कि आजकल आपके गाय-बैल-बछड़े खूब घूम रहे हैं. इन्हें आप लोग स्कूल-कॉलेजों में बंद कर रहे हो. जिन्हें लोग कहते हैं कि ये मोदी-योगी घूम रहे हैं, सच है क्या?’’ सिंह ने कहा, ‘‘कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि हट्टी-कट्टी गाय आ गई. स्मृति ईरानी भी घूम रही है.’’ रालोद अध्यक्ष ने अपने पूरे भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने ‘मोदी - हाय, हाय’ और ‘मोदी- बाय, बाय’ के नारे भी लगाए व जनता से लगवाए.

उन्होंने किसानों की समस्याओं से लेकर नोटबंदी से व्यापारियों को होने वाली परेशानियों के लिए भी मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

रालोद मुखिया अजित सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता योगेश गोस्वामी ने कहा, ‘‘यह बेहद असभ्य एवं अशोभनीय वक्तव्य है. वैसे भी, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं कपड़ा मंत्री संवैधानिक पदों पर बैठे राजनीतिक लोग हैं, जिन पर अभद्र टिप्पणी करना देश के संविधान के अपमान के समान है.’’ उन्होंने कहा कि वैसे भी किसी भी महिला के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी करना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है और किसी भी राजनीतिक दल के मुखिया को ऐसा करना शोभा नहीं देता. उन्होंने कहा कि अजित सिंह को इसके लिए भाजपा नेताओं से माफी मांगनी चाहिए.



from News BaBa http://bit.ly/2Fm6ZjW
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

MP: बीजेपी में टिकट पर महामंथन, अब केंद्र को भेजे जाएंगे नाम

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की तारीख नजदीक आते ही बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है. रविवार को भोपाल में मध्य प्रदेश बीजेपी की चुनाव समिति की मैराथन बैठक हुई. रविवार शाम करीब 5 बजे शुरू होकर रात तक चली. लगभग 7 घंटे चली बीजेपी चुनाव समिति की इस मैराथन बैठक में सभी 230 विधानसभा सीटों पर नामों का पैनल बनाया गया है. प्रदेश चुनाव समिति ने नामों के पैनल पर मुहर लगा दी है. टिकट तय करने के लिए संघ के सर्वे के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कराए गए सर्वे के फीडबैक और रायशुमारी को भी आधार बनाया गया है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के बाद सोमवार को भी फिर एक बार प्रदेश बीजेपी चुनाव समिति की बैठक हो सकती है जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति को नाम भेज दिए जाएंगे. नामों के पैनल में कई ऐसी महत्वपूर्ण सीटें हैं जहां से सिर्फ एक ही नाम पर मुहर लगी है और कई सीटों पर एक से ज्यादा नामों का पैनल है. बैठक खत्म करने के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सभी 230 विधानसभा सीटों पर नामों के पैनल पर चर्चा के चलते बैठक ल...