Skip to main content

हुक्का बार को NGT से राहत, प्रदूषण फैलाने वाले कारकों में शामिल नहीं



राजधानी दिल्ली में चल रहे हुक्का बार को लेकर The National Green Tribunal (NGT) ने गुरुवार को बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने दिल्ली में हुक्का बार को बंद कराने के लिए लगाई गई याचिका को खारिज करते हुए कहा कि हुक्का बार को एनजीटी एक्ट के अंतर्गत प्रदूषण फैलाने वाले कारकों में शामिल नहीं किया जा सकता.




राजधानी दिल्ली में चल रहे हुक्का बार को लेकर The National Green Tribunal (NGT) ने गुरुवार को बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने दिल्ली में हुक्का बार को बंद कराने के लिए लगाई गई याचिका को खारिज करते हुए कहा कि हुक्का बार को एनजीटी एक्ट के अंतर्गत प्रदूषण फैलाने वाले कारकों में शामिल नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे पर्यावरण में प्रदूषण नहीं फैलता बल्कि यह बंद कमरे में की जाने वाली चीज है.

हालांकि दिल्ली सरकार ने पिछले साल कई हुक्का बार को बंद कराया था, लेकिन फिर भी दिल्ली में सैकड़ों हुक्का बार अभी भी चल रहे हैं. ऐसे हुक्का बार के लिए कोर्ट की ओर से आया यह फैसला बेहद राहत भरा है. इस याचिका के खारिज होने और एनजीटी की ओर से हुक्का को एनजीटी एक्ट में प्रदूषण फैलाने वाली चीजों में शामिल नहीं किए जाने के बाद प्रदूषण के नाम पर अब राजधानी में फिलहाल हुक्का बार को बंद करना बेहद मुश्किल होगा.

एनजीटी ने हालांकि याचिका खारिज करते हुए पर्यावरण और वन मंत्रालय को यह निर्देश भी दिया कि वह इनडोर एयर पाल्यूशन के संदर्भ में हुक्का के प्रभावों की जांच करे और इस मुद्दे पर उचित मानक निर्धारित करे यानि हुक्का बार आज एनजीटी एक्ट में भले ही शामिल न हो लेकिन भविष्य में जांच रिपोर्ट के आधार पर इसमें परिवर्तन किया जा सकता है. एनजीटी ने यह भी कहा कि शहर में रेस्त्रा और बारों में हुक्का के इस्तेमाल रोकना उसके न्यायक्षेत्र में नहीं है.

इसके अलावा एनजीटी ने यह भी कहा कि पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को कोर्ट यह भी सलाह देना चाहेगा कि वह घरेलू वायु प्रदूषण के संदर्भ में हुक्का के प्रभावों पर विचार करे. बीजेपी अकाली नेता और विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने अक्टूबर 2017 में एनजीटी में याचिका लगाई थी कि राष्ट्रीय राजधानी में हुक्का बार पर दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. इस याचिका में करीब 20 बड़े हुक्का बार को पार्टी बनाया गया था.

दिल्ली एनसीआर में हुक्का बार का चलन सबसे पहले गुरुग्राम के रेस्तराओं में शुरू हुआ है, लेकिन उसके बाद ये दिल्ली में भी पॉपुलर होने के बाद बड़ी संख्या में हुक्का बार कुकुरमुत्ते के तरह खुल गए. इस याचिका में मुख्य रूप से कहा गया था कि जो लोग हुक्का पीने आते हैं, उनके कारण रेस्तरां में मौजूद लोगों को बेवजह पैसिव स्मोकिंग करनी पड़ती है और हुक्के के धुएं से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है.


from News BaBa http://bit.ly/2Cvg7Pz
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...