Skip to main content

Delhi Cold Wave: दिल्ली में ठंड का जानलेवा अटैक, 14 दिन में 96 लोगों की मौत का दावा



दिल्ली में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है. सूरज ढलते ही आग के बिना खुले में आना जाना चुनौती भरा हो गया है. ऐसे में बेघर लोगों के लिए और ज्यादा परेशानी पैदा हो गई है. ठंड का प्रकोप इतना ज्यादा है कि 1 से 14 जनवरी तक 96 बेघर लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है.




1 से 14 जनवरी तक का आंकड़ा

पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी ने राजधानी दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में पारा काफी नीचे ला दिया है. सर्द हवाओं ने घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है. ऐसे में बेघर लोगों की जिंदगी बेहाल है. हालात इतने खराब हैं कि राजधानी में 14 दिनों के अंदर 96 बेघर लोगों की मौत हो गई है. मौत के इस आंकड़े से न सिर्फ ठंड के प्रकोप का अंदाजा लगाया जा सकता है, बल्कि यह भी समझा जा सकता है कि जिनके सिर पर छत नहीं, उनके लिए दिल्ली कितनी तैयार है. ठंड से मौत का यह दावा सीएचडी नाम की एजेंसी ने किया है.

कपकपाती ठंड की वजह से दिल्ली में 1 से 14 जनवरी के बीच 96 बेघर लोगों की मौत हो चुकी है. हैरान करने वाले यह आकंड़े सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवेलपमेंट के हैं. सबसे ज्यादा मौत नार्थ दिल्ली में हुई हैं.

सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवेलपमेंट के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2018 से जनवरी 2019 तक कुल 331 लोगों की ठंड से मौत हो चुकी है. इसनें 235 लोगों ने पिछले दिसंबर महीने में अपनी जान गंवाई. जबकि नए साल के 14 दिनों के भीतर ही 96 बेघर मौत के मुंह में समा गए. ये सब लोग बेघर थे, जो राजधानी दिल्ली में काम की तलाश में रोजी-रोटी के लिए आते हैं.



एजेंसी ने क्या कहा

सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवेलपमेंट (सीएचडी) के सुनील कुमार अलेडिया के अनुसार 1 जनवरी से लेकर 14 जनवरी के बीच 96 बेघरों की मौत का जो मामला सामने आया है, उनमें सबसे ज्यादा मौते नार्थ दिल्ली के इलाके में हुई हैं. कश्मीरी गेट कोतवाली, सिविल लाइन, सराय रोहिला इलाकों में, जहां सबसे ज्यादा रैन बसेरों के दावे सरकार करती है. इन इलाकों में 14 दिन में 23 मौते हुईं. 

सेंटर फॉर होलिस्टिक डिवेलपमेंट ने बताया कि ये आंकड़े गृह मंत्रालय की वेबसाइट से निकलवाए गए हैं और ये दर्शाता है कि दिल्ली की जनता बिल्कुल ठीक नहीं है. सीएचडी के सुनील अलेडिया ने बताया कि जोनल पुलिस रात में सड़क से शवों को उठाती है.

अब जबकि बर्फीली हवाओं से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है, ऐसे में बेघर लोगों की मौत का आंकड़ा न बढ़ें, इसके लिए सरकार को पर्याप्त इंतजाम करने होंगे.



from News BaBa http://bit.ly/2TPFBht
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...