Skip to main content

कई गुना बढ़ जाएगी भारतीय सेना की ताकत, भारत आ रहे हैं चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टर










अमेरिका में निर्मित हेवी-लिफ्ट चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टर का पहला बैच मार्च माह में सशस्त्र बलों को मिल जाएगा। इससे भारत की सैन्य क्षमता कहीं अधिक बढ़ जाएगी। चेनूक हेलीकॉप्टर का पहला बैच बोइंग कंपनी की ओर से गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह के लिए रवाना हो चुका है और इसके अगले महीने तक यहां पहुंचने की संभावना है।

भारत ने 3 बिलियन डॉलर में 15 चिनूक और 22 अपाचे हेलीकॉप्टर का सौदा किया था। लेकिन भारत के पास अब 6 और अपाचे हेलीकॉप्टर का विकल्प है, जिसे डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने मंजूरी दे दी है।

भारतीय और अमेरिकी राजनयिकों के अनुसार भारतीय सेना को सौंपने से पहले इनकी हवाई क्षमता की जांच की जाएगी। इसके साथ ही फ्लाइट टेस्ट भी किया जाएगा। चिनूक हेलीकॉप्टरों को चंडीगढ़ में रखा जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर इन्हें सियाचिन और लद्दाख भेजा जा सके। वहीं अटैक करने वाले अपाचे हेलीकॉप्टर भारतीय सेना को सौंपे जाएंगे। इन्हें गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में रखा जाएगा।

इन दो हेलीकॉप्टर से भारतीय सेना की ताकत कई गुना तक बढ़ जाएगी। जो अभी तक रूस में बने एमआई-17 लिफ्ट हेलीकॉप्टर पर ही निर्भर है। इसके अलावा सेना के पास रूस में निर्मित एमआई-26 हेलीकॉप्टर भी मौजूद है। वहीं अगर अटैक हेलीकॉप्टर की बात करें तो भारतीय सेना की ताकत एमआई-35 पर ही निर्भर है। जिसका इस्तेमाल तत्कालीन सोवियत संघ द्वारा 1980 के दशक में अफगानिस्तान पर कब्जे के दौरान किया गया था।



 




from News BaBa http://bit.ly/2LNk4Dh
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

MP: बीजेपी में टिकट पर महामंथन, अब केंद्र को भेजे जाएंगे नाम

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की तारीख नजदीक आते ही बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है. रविवार को भोपाल में मध्य प्रदेश बीजेपी की चुनाव समिति की मैराथन बैठक हुई. रविवार शाम करीब 5 बजे शुरू होकर रात तक चली. लगभग 7 घंटे चली बीजेपी चुनाव समिति की इस मैराथन बैठक में सभी 230 विधानसभा सीटों पर नामों का पैनल बनाया गया है. प्रदेश चुनाव समिति ने नामों के पैनल पर मुहर लगा दी है. टिकट तय करने के लिए संघ के सर्वे के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कराए गए सर्वे के फीडबैक और रायशुमारी को भी आधार बनाया गया है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के बाद सोमवार को भी फिर एक बार प्रदेश बीजेपी चुनाव समिति की बैठक हो सकती है जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति को नाम भेज दिए जाएंगे. नामों के पैनल में कई ऐसी महत्वपूर्ण सीटें हैं जहां से सिर्फ एक ही नाम पर मुहर लगी है और कई सीटों पर एक से ज्यादा नामों का पैनल है. बैठक खत्म करने के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सभी 230 विधानसभा सीटों पर नामों के पैनल पर चर्चा के चलते बैठक ल...