Skip to main content

कोटा में बीजेपी नेता पर दिनदहाड़े हमला कर करीब दो लाख रुपए लूटे, हमलावर फरार

 - 



कोटा में बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े बीजेपी नेता पर हमला कर पिस्टल की नोक पर करीब दो लाख रुपये लूट लिए. बदमाशों ने उनकी कार को भी तोड़फोड़ दिया. घायल बीजेपी नेता को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहां उनका इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार बीजेपी किसान मोर्चा के नेता मोहम्मद हुसैन ने करीब एक करोड़ रुपए की जमीन बोरखेड़ा के दो प्रॉपर्टी डीलर्स फकरु और श्याम वर्मा को बेची थी. उसके भुगतान के लिए प्रॉपर्टी डीलर उन्हें लगातार टाल रहे थे. मंगलवार को हुसैन नयापुरा अदालत से गुमानपुरा की तरफ जा रहे थे. कार को उनका चालक चला रहा था. इसी दौरान एक गाड़ी में सवार होकर चार पांच बदमाश आए. उन्होंने आते ही फिल्मी अंदाज में हुसैन की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी. बाद में ताबड़तोड़ डंडों और सरियों से हुसैन की गाड़ी पर वार करने शुरू कर दिए. बदमाशों ने हुसैन की कार को तोड़फोड़ दिया....




from News BaBa http://bit.ly/2sfv5nN
via IFTTT