Skip to main content

सफदरजंग हॉस्पिटल विवाद: मरीज को गुंडों की तरह पीटते दिखे डॉक्टर


सफदरजंग अस्पताल घटना मामले में नया मोड़ आ गया है.सीसीटीवी के नए फुटेज में डॉक्टर मरीज को पीटते दिख रहे हैं. बता दें कि पिछले दिनों सफदरजंग अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टरों ने 2 दिन की हड़ताल की थी, जिसकी वजह उनके साथ हुई मारपीट बताया गया था. लेकिन हड़ताल खत्म होने के 3 दिन बाद अस्पताल में लगे कुछ सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं.





दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल घटना मामले में नया मोड़ आ गया है.सीसीटीवी के नए फुटेज में डॉक्टर मरीज को पीटते दिख रहे हैं. बता दें कि पिछले दिनों सफदरजंग अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टरों ने 2 दिन की हड़ताल की थी, जिसकी वजह उनके साथ हुई मारपीट बताया गया था. लेकिन हड़ताल खत्म होने के 3 दिन बाद अस्पताल में लगे कुछ सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं . फुटेज में साफ दिख रहा है कि मरीज नहीं बल्कि खुद डॉक्टर ही मरीज और उसके साथियों के साथ मारपीट कर रहे हैं.

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में अस्पताल कॉरिडोर में अपने पेट दर्द का इलाज कराने आए मरीज अक्षय साइड में खड़े हुए नजर आते हैं. तभी अचानक से 3 से 4 डॉक्टर आते हैं और अक्षय पर हमला कर देते हैं और बिना रुके अक्षय के मुंह पर एक के बाद एक 4 से 5 घुसे मारते हैं.

अक्षय भी अपने बचाव में अपने हाथ चलाते हैं. ये पूरा तमाशा काफी देर तक चलता रहा. अस्पताल के गार्ड भी वहां खड़े तमाशबीन बने रहे. वहीं दूसरे सीसीटीवी से एक और फोटो सामने आई है जिसमें  3 डॉक्टर मरीज अक्षय को घसीटते हुए ले जा रहे हैं.

दरअसल, पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने डॉक्टरों से केवल जल्दी इलाज करने को कहा और इतने में ही रेजिडेंट डॉक्टर इतने ज्यादा आक्रोशित हो गए कि उन्होंने मरीज और उनके साथियों को पीटना शुरू कर दिया.

फिलहाल, अक्षय और अन्य साथियों को इस मसले पर कांग्रेस के स्थानीय पार्षद वेदपाल का साथ मिल गया है. वेदपाल का कहना है कि अक्षय और उसके साथियों को पहले तो पूरी तरह से मारा पीटा गया और उसके बाद उल्टा उन्हीं के ऊपर केस दर्ज करके कार्रवाई कर दी गई, जबकि हकीकत यह है कि इस मामले में रेजिडेंट डॉक्टर दोषी हैं.

वहीं आपको इस बात की भी जानकारी दे दें कि अक्षय के पिता पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं. ऐसे में घटना सामने आने पर अक्षय के पिता और एक अन्य सहयोगी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया था.

बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है. लेकिन अक्षय और उसके साथियों का साफ कहना है कि पुलिस प्रशासन डॉक्टरों के दबाव में आकर काम कर रहा है. लेकिन इस पूरे मामले में आखिर असली दोषी कौन है, यह तो पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.


from News BaBa http://bit.ly/2FB9fTT
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...