Skip to main content

राजस्थान में 21 IAS, 16 IPS अधिकारियों के तबादलों, पदस्थापन का आदेश



राजस्थान सरकार ने बुधवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुल 37 अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन के आदेश जारी किए.


राजस्थान सरकार ने बुधवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों और भारतीय पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन के आदेश जारी किए. कार्मिक विभाग की ओर से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की चौथी और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की दूसरी तबादला तथा पदस्थापन की सूची जारी की गई.

विभाग के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी कोटा के संभागीय आयुक्त कैलाश चंद वर्मा अब जयपुर के संभागीय आयुक्त होंगे. वहीं, विजयपाल सिंह को जयपुर नगर निगम के आयुक्त पद पर लगाया गया है. श्याम सिंह राजपुरोहित को प्रतापगढ़ का कलेक्टर बनाया गया है. भारतीय पुलिस सेवा के एन रविन्द्र कुमार रेड्डी को डॉ. भूपेन्द्र सिंह के स्थान पर महानिदेशक जेल, डॉ. भूपेन्द्र सिंह को पुलिस महानिदेशक एटीएस एवं एसओजी तथा जंगा श्रीनिवास राव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सिविल राइट्स जयपुर के पद पर लगाया गया है.

आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के पवन कुमार गोयल को आयुक्त कृषि उत्पादन एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, आर वेंकटेश्वरन को प्रमुख सचिव पशुपालन, सुबीर कुमार को जयपुर मेट्रो का प्रबंध निदेशक, नारायण लाल मीणा को सूचना जन संपर्क विभाग का आयुक्त, चंद्रशेखर मूथा को भरतपुर का संभागीय आयुक्त, सलविंद्र सोहता को सचिव, आयुक्त पंचायती राज, बाबूलाल कोठारी को राजस्थान कर बोर्ड का सदस्य, लक्ष्मीनारायण सोनी को संभागीय आयुक्त कोटा, शुचि त्यागी को निर्वाचन आयोग का सचिव, अंजलि राजोरिया को उदयपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है.

कार्मिक विभाग के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के 3 पुलिस महानिदेशक और 11 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बदल दिए गए.

आदेश के अनुसार सुनील कुमार महरोत्रा को पुलिस महानिदेशक राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, नरसिम्हा राव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कम्युनिटी पुलिसिंग, नीना सिंह को रेलवे में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, राजीव कुमार शर्मा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कार्मिक, डॉ. रवि प्रकाश मेहराडा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सशस्त्र बटालियन, सौरभ श्रीवास्तव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसीबी, हेमंत प्रियदर्शी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरपीए, सुनील दत्त को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मानव तस्करी रोधी, अमृत कलश को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार एवं तकनीक, बनाया गया है.



from News BaBa http://bit.ly/2SxUvbZ
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

MP: बीजेपी में टिकट पर महामंथन, अब केंद्र को भेजे जाएंगे नाम

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की तारीख नजदीक आते ही बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है. रविवार को भोपाल में मध्य प्रदेश बीजेपी की चुनाव समिति की मैराथन बैठक हुई. रविवार शाम करीब 5 बजे शुरू होकर रात तक चली. लगभग 7 घंटे चली बीजेपी चुनाव समिति की इस मैराथन बैठक में सभी 230 विधानसभा सीटों पर नामों का पैनल बनाया गया है. प्रदेश चुनाव समिति ने नामों के पैनल पर मुहर लगा दी है. टिकट तय करने के लिए संघ के सर्वे के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कराए गए सर्वे के फीडबैक और रायशुमारी को भी आधार बनाया गया है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के बाद सोमवार को भी फिर एक बार प्रदेश बीजेपी चुनाव समिति की बैठक हो सकती है जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति को नाम भेज दिए जाएंगे. नामों के पैनल में कई ऐसी महत्वपूर्ण सीटें हैं जहां से सिर्फ एक ही नाम पर मुहर लगी है और कई सीटों पर एक से ज्यादा नामों का पैनल है. बैठक खत्म करने के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सभी 230 विधानसभा सीटों पर नामों के पैनल पर चर्चा के चलते बैठक ल...