Skip to main content

राजस्थानः लेडी डॉन की करतूत, सरपंच को अगवा कर वसूले 20 लाख




Lady Don जब सरपंच को धमकी देकर 20 लाख रुपये वसूलने का मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो छानबीन शुरू हुई. पुलिस की जांच सीकर से अजमेर सेंट्रल जेल जा पहुंची. पुलिस को पता चला कि वसूली लेडी-डॉन दौलत बानो के गैंग ने की है.





राजस्थान के सीकर में एक सरपंच को अगवा कर ब्लैकमेल करने और उससे 20 लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है. इस काम को जिस गैंग ने अंजाम दिया है, उसकी सरगना एक लेडी डॉन है. पुलिस के मुताबिक उसने ये वसूली अजमेर जेल में बंद गैंगस्टर मदन सिंह के कहने पर की है. पुलिस को लेडी डॉन की कॉल डिटेल से इस बात के सबूत मिल हैं. पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला नेतड़वास के सरपंच रामदेव सिंह से जुड़ा है. जब सरपंच को धमकी देकर 20 लाख रुपये वसूलने का मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो छानबीन शुरू हुई. पुलिस की जांच सीकर से अजमेर सेंट्रल जेल जा पहुंची. पुलिस को पता चला कि वसूली लेडी-डॉन दौलत बानो के गैंग ने की है. पुलिस ने जब उसकी कॉल डिटेल खंगाली तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पुलिस को पता चला कि दौलत बानो अजमेर सेन्ट्रल जेल में बंद मदन सिंह के संपर्क में थी.

ACP आस मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि कुख्यात अपराधी मदन सिंह कत्ल के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है. पुलिस को यकीन है कि दौलत बानो के गैंग ने ये वारदात उसी के इशारे पर की थी. इस संबंध में पुलिस ने दौलत बानो के अलावा श्याम सिंह और विष्णु सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के हाथ जांच के दौरान एक पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज भी लगी है. जिसमें आरोपी पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. उसी के आधार पर पुलिस की एक टीम कुचामन भेजी गई थी. पुलिस को अभी इस गैंग के करीब 5 बदमाशों की तलाश है, जो फरार चल रहे हैं.

बताते चलें कि आरोपियों ने सरपंच रामदेव को अगवा कर मुरलीपुरा की एक कॉलोनी के मकान में बंधक बनाया था, पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है. उसी दौरान आरोपियों ने सरपंच के परिजनों से रुपये मांगे और पैसा लेने के लिए पेट्रोल पंप पर मिलना तय किया गया. पुलिस के मुताबिक दौलत गैंग के विष्णु और श्याम ने पैसे वसूल किए थे.

इसके बाद दौलत गैंग के बदमाश विष्णु ने सरपंच से वसूला गया पैसा जेल में बंद मदन सिंह के कहने पर एक अनजान शख्स को सौंपा था. जानकारी के मुताबिक मदन ने जेल से फोन करके ही पैसा उस शख्स को देने के लिए कहा था. वो शख्स कौन था, अब पुलिस इस बात की जांच भी कर रही है. दौलत बानो और मदन सिंह के मोबाइल नंबरों की सीडीआर भी खंगाली जा रही है.



from News BaBa http://bit.ly/2TMjHvs
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...