Skip to main content

घाटी में सेना ने तोड़ी आतंकियों की कमर, बचे हैं सिर्फ 2 टॉप कमांडर 




कश्मीर घाटी में सेना ने आतंकियों की कमर तोड़ दी है. रविवार को जीनत उल-इस्लाम  को मार गिराया गया. आतंकियों के टॉप 12 कमांडरों में से अब सिर्फ रियाज़ नायकू और ज़ाकिर मूसा ही बचे हैं.



अल बदर के टॉप कमांडर जीनत उल-इस्लाम के खात्मे के साथ ही सेना ने कश्मीर घाटी में आतंकियों की कमर तोड़कर रख दी है. हाल ये है कि आतंकियों के टॉप 12 कमांडरों में से अब सिर्फ रियाज़ नायकू और ज़ाकिर मूसा ही बचे हैं. अब कश्मीर घाटी कुछ गिनती के ही कमांडर बचे हैं. सेना और सुरक्षा बलों की कार्रवाई में बीते साल मारे गए दहशतगर्द आतंकियों का आंकड़ा 260 के पार पहुंच गया है.

साल के शुरुआत में ही मिली बड़ी कामयाबी से सेना और सुरक्षाबलों का आतंकी कमांडरों का खात्मा करने का अभियान और तेज हो गया है. सेना के उच्च सूत्रों की माने तो 2019 में भी यह अभियान जारी रहेगा और आतंकवादी गतिविधियों पर लाइन ऑफ कंट्रोल और भीतर के इलाके दोनों में बराबर का दबाव बनाए रखा जाएगा. खुफिया सूत्रों के मुताबिक एलओसी के पार अभी भी 300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं.

मार्च 2018 में सेना को अबू मतीन और अबू हमास का खात्मा करने में बड़ी कामयाबी मिली. एक अप्रैल 2018 को सुरक्षा बलों ने शोपियां में समीर अहमद भट उर्फ समीर टाइगर को भी मार गिराया. इसके बाद मई, जून और जुलाई के महीने में सद्दाम पाडर और अबु कासिम जैसे खूंखार आतंकियों का खात्मा कर दिया. अक्टूबर के महीने में सेना ने 27 आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई. इसमें मन्नान वानी, मेहराजुद्दीन बांगरू और सब्जार अहमद सोफी शामिल है.

हाल में अपनी सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि जबकि जम्मू-कश्मीर में स्थिति को अभी और भी सुधारा जा सकता है. कश्मीर मसले पर उन्होंने कहा कि हम वहां आम लोगों को निशाना नहीं बनाते हैं, लेकिन हम ये भी जानते हैं कि उस जमीन पर आतंकी मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि वहां कितने आतंकी मारे गए इससे सफलता तय नहीं होती है. आर्मी चीफ ने कहा कि कश्मीर में हिंसा होती रहेगी, अगर आतंकी मरेंगे तो नए आतंकी आएंगे. हमें इसे ही रोकना है क्योंकि हम कश्मीर में शांति चाहते हैं.






सुरक्षा बलों की खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर में आतंकवाद का दायरा श्रीनगर के आसपास 100 किलोमीटर में सिमट गया है. जिनमें श्रीनगर के आसपास के कुलगाम, बड़गाम, अनंतनाग और सोपियां जैसे इलाके शामिल है. जबकि पिछले दिनों में बांदीपुरा, सोपोर और बारामुला जैसे इलाके आतंकवाद से मुक्त हो गए हैं.

सुरक्षाबलों के मुताबिक, आतंकियों ने पहले पुलिसकर्मियों को निशाना बनाना शुरू किया, जिससे स्थानीय पुलिस में आतंकियों के खिलाफ विरोध शुरू हुआ. आतंकियों ने स्थानीय पुलिस कर्मियों और एसपीओ को पुलिस की नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बनाया, लेकिन यह दबाव ज्यादा काम नहीं आया. उसके बाद आतंकियों ने बौखलाहट में स्थानीय युवाओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया. कई स्थानीय युवकों को बर्बरतापूर्ण तरीके से मारा गया. उनके वीडियो सोशल मीडिया में डाले गए. हाल के दिनों की इन घटनाओं ने कश्मीर घाटी में आतंकवाद को नया मोड़ दिया है.

ऐसे में अब बड़ी संख्या में स्थानीय युवा और लोग आतंकियों के खिलाफ हो गए हैं. आतंकियों के बड़े कमांडो की सूचनाएं सुरक्षाबलों को मिल रही हैं जिसकी वजह से पिछले कुछ महीनों में सेना और सुरक्षा बलों ने कश्मीर घाटी में कई बड़े आतंकी कमांडरों का खात्मा किया है.



from News BaBa http://bit.ly/2D5rvTE
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...