Skip to main content

गायों के लिए 10 जिलों में तुरंत बनेंगे आश्रय स्थल, योगी सरकार ने जारी किए 17.52 करोड़




 उत्तर प्रदेश सरकार ने चुनिंदा जिलों में आवारा पशुओं के लिए आश्रय स्थल बनाने के लिए राशि जारी कर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि आवारा पशुओं को 10 जनवरी तक आश्रय स्थल में पहुंचाया जाए.



आवारा पशुओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए आश्रय स्थल बनाने के आदेश पर काम शुरू हो गया है. योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गुरुवार को राज्य के प्रमुख शहरों में गायों के लिए आश्रय स्थल बनाने के लिए 17.52 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है. इन शहरों में वाराणसी, अयोध्या, मेरठ जैसे बड़े शहर शामिल हैं. इन सभी शहरों के निगमों को ये राशि दी गई है.

इन आश्रय स्थल में गोवंशों की सुरक्षा, रखरखाव और चारे की व्यवस्था होगी. बता दें कि सबसे पहले उन जिलों के लिए राशि जारी की गई है, जहां से खुले में जानवरों के होने की सबसे ज्यादा शिकायत आ रही थी. योगी सरकार ने सभी जिलों के डीएम को आदेश दिया है कि 10 जनवरी तक आवारा पशुओं को आश्रय स्थलों में पहुंचाएं. अगर कोई पशु सड़कों पर पाया गया तो वहां के डीएम की जिम्मेदारी होगी. पढ़ें किन जिलों के लिए जारी हुए पैसे...

1.    वाराणसी

2.    गोरखपुर

3.    अयोध्या

4.    अलीगढ़

5.    मेरठ

6.    बरेली

7.    फिरोजाबाद

8.    इलाहाबाद

9.    कानपुर

10.    झांसी

आपको बता दें कि हाल ही में योगी सरकार ने आदेश दिया है कि वह हर जिले में शहरी निकाय और ग्रामीण निकाय के आधार पर आवारा पशुओं के लिए आश्रय स्थल का निर्माण करेगी. इसके लिए सरकार ने ‘गौ कल्याण सेस’ लगाने का भी ऐलान किया है.

सरकार द्वारा एक्साइज आइटम पर 0.5%, यूपी एक्सप्रेस-वे टोल टैक्स 0.5% समेत कई अन्य विभागों से कुल 2 फीसदी गौ कल्याण सेस वसूला जाएगा. हर जिले में बनने वाले आश्रय स्थलों में कम से कम 1000 पशुओं के देखभाल की व्यवस्था होगी.

गौरतलब है कि बीते कई दिनों से प्रदेश के कई बड़े शहरों से आवारा पशुओं के सड़कों पर घूमते हुए तस्वीरें सामने आ रही थीं. जिसके कारण जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, इनमें कुंभनगरी इलाहाबाद भी शामिल था. जहां दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए हैं.




महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव हो चुके हैं और एग्जिट पोल के अनुमान जिस तरफ इशारा कर रहे हैं उस जमीन पर बीजेपी की सरकार की इमारत खड़ी हो रही है और कांग्रेसी सरकारों की जमीन दरक रही है. इंडिया टुडे सिसेरो एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है और कांग्रेस के लिए दस साल

गोरखपुर में सरप्राइज विजिट पर पहुंचे योगी, युवक बोला- आपके आने से प्रॉब्लम बढ़ गई
 योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर के रैन बसेरे में सरप्राइज निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां मौजूद युवक के सवालों ने उन्हें असहज कर दिया. यूपी सीएम ने वहां मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई.





from News BaBa http://bit.ly/2QlHO2b
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

MP: बीजेपी में टिकट पर महामंथन, अब केंद्र को भेजे जाएंगे नाम

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की तारीख नजदीक आते ही बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है. रविवार को भोपाल में मध्य प्रदेश बीजेपी की चुनाव समिति की मैराथन बैठक हुई. रविवार शाम करीब 5 बजे शुरू होकर रात तक चली. लगभग 7 घंटे चली बीजेपी चुनाव समिति की इस मैराथन बैठक में सभी 230 विधानसभा सीटों पर नामों का पैनल बनाया गया है. प्रदेश चुनाव समिति ने नामों के पैनल पर मुहर लगा दी है. टिकट तय करने के लिए संघ के सर्वे के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कराए गए सर्वे के फीडबैक और रायशुमारी को भी आधार बनाया गया है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के बाद सोमवार को भी फिर एक बार प्रदेश बीजेपी चुनाव समिति की बैठक हो सकती है जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति को नाम भेज दिए जाएंगे. नामों के पैनल में कई ऐसी महत्वपूर्ण सीटें हैं जहां से सिर्फ एक ही नाम पर मुहर लगी है और कई सीटों पर एक से ज्यादा नामों का पैनल है. बैठक खत्म करने के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सभी 230 विधानसभा सीटों पर नामों के पैनल पर चर्चा के चलते बैठक ल...