Skip to main content

सभी यूजर्स को पेमेंट सेवा देने के लिए WhatsApp ने RBI से मांगी अनुमति




वॉट्सऐप ने करीब दस लाख यूजर्स के साथ पेमेंट सर्विस की टेस्टिंग शुरू की थी. हालांकि अब तक कंपनी की यह सेवा भारत में शुरू नहीं हुई है.

वॉट्सऐप प्रमुख ने अपने सभी भारतीय यूजर्स के लिए पेमेंट सेवा की शुरुआत की औपचारिक अनुमति के लिए भारतीय रिजर्व बैंक को पत्र लिखा है. देश में वॉट्सऐप के कुल 20 करोड़ यूजर्स हैं.

वॉट्सऐप को अपने प्लेटफॉर्म के जरिए फर्जी खबरों और संदेशों के प्रसार किए जाने की घटनाओं के लिए सरकार की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. 

मैसेजिंग ऐप ने करीब दस लाख यूजर्स के साथ पेमेंट सेवा की टेस्टिंग शुरू की थी. हालांकि उसके कई महीने बीत जाने पर भी उसे यह सेवा शुरू करने के लिए उसे नियामक से मंजूरी नहीं मिली है. लोकप्रिय ऐप करीब दो साल से पेमेंट सुविधा की अपनी योजना को लेकर सरकार से संपर्क में है.

वहीं उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी गूगल अपनी भुगतान सेवाओं को आगे बढ़ा चुकी है. वॉट्सऐप वर्तमान में प्रायोगिक आधार पर भुगतान सेवाओं का संचालन कर रही है. 

कंपनी के प्रमुख क्रिस डेनियल ने अब आरबीआई को पत्र लिखकर देश में सभी यूजर्स को भुगतान सेवा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए औपचारिक अनुमति देने का आग्रह किया है.

डेनियल ने आरबीआई गवर्नर को संबोधित पत्र में कहा है, 'मैं आपसे व्हाट्सएप की भीम यूपीआई (यूनिफायड पेमेंट इंटरफेस) पर चलने वाले पेमेंट प्रोडक्ट को सभी भारतीय यूजर्स के लिए तत्काल शुरू करने को लेकर औपचारिक अनुमति देने का आग्रह करता हूं. साथ ही हमें डिजिटल सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन के जरिए भारतीय लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाली उपयोगी एवं सुरक्षित सेवा पेश करने का अवसर दीजिए.'

पांच नवंबर को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि वॉट्सऐप के साझीदार बैंकों ने भी औपचारिक अनुमति के लिए पत्र लिखा है. वॉट्सऐप के एक प्रवक्ता ने संपर्क किये जाने पर बताया, 'आज के समय में भारत में करीब दस लाख लोगों पर वॉट्सऐप भुगतान सेवाओं का परीक्षण किया जा रहा है. लोगों की प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक है और लोग संदेश की तरह सामान्य और सुरक्षित तरीके से रुपये भेजने की सुविधा का लाभ भी ले रहे हैं.'  


from News BaBa https://ift.tt/2ASQLtZ
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...