Skip to main content

राम मंदिर के लिए दिल्ली में VHP की धर्मसभा आज, दो अखाड़ों ने किया किनारा




इससे पहले 25 नवंबर वीएचपी की तरफ से अयोध्या में आयोजित धर्मसभा में साधु- संतों ने राम मंदिर पर कानून लाने की मांग की थी. इस धर्मसभा में संघ प्रमुख का एक वीडियो भी जारी किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर धैर्य खत्म हो चुका है और सरकार कानून लाए.


संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने के ठीक दो दिन पहले अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए अध्यादेश लाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में धर्मसभा करने जा रही है. वीएचपी का दावा है कि संसद के आगामी सत्र में विधेयक पेश किया जाएगा, जिससे राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा.

इस धर्मसभा को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें देश भर से 5 से 10 लाख रामभक्त शामिल होंगे. कई राज्यों से रामभक्त दिल्ली पहुंच भी चुके हैं, जिन्हें अलग-अलग मठों, मंदिरों में ठहराया जा रहा है. दिल्ली में होने वाली धर्मसभा अयोध्या, नागपुर और मुंबई में हुई धर्मसभाओं की महत्वपूर्ण कड़ी है.

शीतकालीन सत्र में विधेयक लाने का दबाव

वीएचपी के महासचिव सुरेंद्र जैन का दावा है कि इस धर्मसभा से उन लोगों का हृदय परिवर्तन होगा जो मानते हैं कि संसद के शीतकालीन सत्र में राम मंदिर पर विधेयक लाना संभव नहीं है. बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आजतक के खास कार्यक्रम सीधी बात में कहा था कि अयोध्या पर कोई भी निर्णय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही होगा. सुरेंद्र जैन का कहना है कि यदि किसी वजह से शीतकालीन सत्र में राम मंदिर को लेकर विधेयक नहीं आता है, तो प्रयाग में होने वाले महाकुंभ में होने वाली आगामी धर्म संसद में भविष्य की रणनीति तय होगी. बता दें कि महाकुंभ में 31 जनवरी से 1 फरवरी तक दो दिवसीय धर्म संसद होनी हैं जिसमें राम मंदिर समेत कई अन्य मुद्दों पर धर्मादेश जारी होगा.  

निर्मोही, निर्वाणी अखाड़ा ने किया किनारा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाली इस धर्मसभा से निर्मोही अखाड़ा और निर्वाणी अखाड़ा ने किनारा कर लिया है. बता दें कि 25 नवंबर को अयोध्या में हुई धर्मसभा में भी निर्मोही अखाड़ा शामिल नहीं हुआ था. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश में राम जन्मभूमि को तीन हिस्सों में बांटा गया है जिसमें एक हिस्सा निर्मोही अखाड़े को दिया गया है. वहीं निर्वाणी अखाड़ा परिषद भी इस धर्मसभा में शामिल नहीं हो रही है. बता दें कि निर्वाणी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत धर्मदास ने कुछ दिन पहले राम मंदिर को लेकर आत्मदाह की चेतावनी दी थी. जिसे लेकर अयोध्या प्रशासन ने उन्हें हिरासत में ले लिया था.

वीएचपी का हाईटेक प्रचार

वीएचपी के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि रामलीला में होने वाली धर्मसभा को आरएसएस के कार्यकारी प्रमुख सुरेश भैय्या जोशी संबोधित करेंगे. यह विशाल रैली होगी जो अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए विधेयक लाने का समर्थन नहीं करने वाले सारे लोगों का हृदय परिवर्तन कर देगी. वीएचपी ने इस धर्मसभा के प्रचार प्रसार के लिए ट्विटर हैंडल, फेसबुक पेज और सभा के सीधा प्रासरण के लिए यू ट्यूब चैनल भी बनाया है. 

जहां वीएचपी इस धर्मसभा को सफल बनाने के लिए दिल्ली और आस पास के क्षेत्रओं में घर-घर जाकर प्रचार कर रही है, वहीं दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए हैं. बता दें कि रामलीला मैदान की बाउंडरी आसफ अली रोड पर स्थित फैज इलाही मस्जिद को छूती है और यह स्टेज से 50 मीटर की दूरी पर है. वीएचपी का कहना है कि यह धर्मसभा अनुशासित तरीके से होगी.

सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त

सुरक्षा को देखते हुए 5000 पुलिसकर्मी, अर्धसैनिक बल की 10 कंपनियां तैनात की गई है. दिल्ली के कुछ स्थानों पर धर्मसभा के विरोध में पोस्टर भी लगे हैं, जिसे देखते हुए सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है और साइबर सेल की एक विशेष टीम अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रही है. शनिवार को पुलिस मुख्यलय में हुई बैठक में उन अधिकारियों को खास तौर पर इस काम के लिए नियुक्त किया गया है जिनका कानून व्यवस्था बनाए रखने में अच्छा रिकॉर्ड रहा है. बैठक के बाद सभी एडिशनल डीसीपी को रामलीला मैदान तैनात किया गया है. 

कई जगह ट्रैफिक रोकी गई

प्रशासन ने एहतियातन रविवार को रामलीला मैदान के इर्दगिर्द की सभी दुकाने शाम तक बंद रखने के आदेश दिए हैं. वहीं सेंट्रल दिल्ली आने वाली कई सड़को को यातायात के लिए बंद या डाइ

from News BaBa https://ift.tt/2zPREnf
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...