Skip to main content

UPA के GDP को कम करने पर भड़के राहुल ने PM पर किया वार, 





कहा- 'मोदी मास्टर मैनिपुलेर'नीति आयोग और सांख्यिकी मंत्रालय ने जीडीपी गणना के लिए 2011-12 को आधार वर्ष बनाया है, और 2005-06 से लेकर 2010-11 तक का नया आंकड़ा जारी किया है. नए आंकड़े बताते हैं कि 2015-16 में आर्थिक विकास दर 8.2 फीसदी थी जो 2016-17 में 7.1 फीसदी और 2017-18 में 6.2 फीसदी रही.


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपीए काल के जीडीपी दरों को रिवाइज करने पर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी आंकड़ों में जोड़-तोड़ के मास्टर हैं. राहुल ने एक कार्टून शेयर कर एनडीए सरकार पर हमला बोला है.

इस कार्टून के जरिए मनमोहन सरकार की आर्थिक उपलब्धियों को कम करने के एनडीए के तरीकों को बड़े दिलचस्प तरीके से बढ़ाया गया है. कार्टून में दिखाया गया है कि कैसे मनमोहन सरकार की कामयाबियों को कमतर दिखाने के लिए मोदी सरकार तिकड़म कर रही है.

और पढ़ें

विकास दर गिनने का नया तरीका

बता दें कि नीति आयोग और केंद्रीय सांख्यिकी संगठन ने यूपीए के कार्यकाल के जीडीपी को दोबारा कैलकुलेट किया था. नए तरीके के फार्मूले से निकाले गए जीडीपी की वजह से यूपीए के समय की जीडीपी दरें घट गईं हैं. जैसे कि नए फॉर्मूले में साल 2010-11 में जीडीपी 8.5 फीसदी है, जबकि पुराने आंकड़ों के मुताबिक ये जीडीपी 10.3 फीसदी थी.

नीति आयोग और सांख्यिकी मंत्रालय ने जीडीपी गणना के लिए 2011-12 को आधार वर्ष बनाया है, और 2005-06 से लेकर 2010-11 तक का नया आंकड़ा जारी किया है. नए आंकड़े बताते हैं कि 2015-16 में आर्थिक विकास दर 8.2 फीसदी थी जो 2016-17 में 7.1 फीसदी और 2017-18 में 6.2 फीसदी रही. इन आंकड़ों के मुताबिक 2016 के बाद विकास दर में करीब 1.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड का पालन करती है नई विधि

नीति आयोग का तर्क है कि अब जिस नयी विधि से जीडीपी निकाली गई है वो इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के मानकों का पालन करता है. मोदी सरकार के मुताबिक पुराने बेस ईयर 2004-05 के मुताबिक साल 2010-11 में देश की विकास दर 10.3 फीसदी दर्ज की गई थी लेकिन जब नए बेस ईयर 2011-12 के मुताबिक इसे निकाला गया तो ये आंकड़ा 8.5 फीसदी ही निकला.

कांग्रेस आग-बबूला

मोदी सरकार ने जब ये आंकड़े जारी किए तो कांग्रेस आग-बबूला हो गई. कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली अर्थव्यवस्था को हुई 'भारी क्षति' को छिपाने के लिए जीडीपी के आंकड़ों में 'द्वेषपूर्ण और चालबाजी' कर रहे हैं.

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि 'विफल मोदीनोमिक्स' और 'पकोड़ा इकोनोमिक्स विजन' ने भारत की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है.

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि नीति आयोग का नया जीडीपी आंकड़ा 'एक मजाक, खराब मजाक और खराब मजाक से भी बुरा' था. उन्होंने कहा कि आंकड़े मनमोहन सरकार की छवि धूमिल करने के इरादे से किए गए. चिदंबरम ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि इस पूरी तरह से बेकार संस्था को बंद कर दिया जाए.



भारतीय राजनीति में नेता अपनी पढ़ाई को लेकर जमकर झूठ बोलते हैं लेकिन अक्सर उनके ये झूठ बेनकाब हो जाते हैं. जानकर हैरान हो जाएंगे कि आपके लिए कानून बनाने वाले कई नेता ग्रेजुएट भी नहीं है.

संसद में पीएम मोदी ने पूछा- कैसे हैं राहुल जी? राहुल गांधी ने ये दिया जवाब

जैसे ही राहुल गांधी पीएम मोदी के सामने आए, मोदी ने हाथ बढ़ाकर राहुल गांधी का हाल पूछा. पीएम ने कहा- कैसे हैं राहुल जी? इसके जवाब में राहुल गांधी ने भी पीएम का आदर करते हुए दोनों हाथ उनकी तरफ बढ़ा दिए. 

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...