Skip to main content

ओवैसी ने चला बड़ा दांव, TRS के लिए घर-घर जाकर मांगा वोट





119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा में 2014 के चुनाव में टीआरएस को 90 सीटें मिली थीं. वहीं कांग्रेस को 13, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को 7, बीजेपी को 5, टीडीपी को 3 और सीपीएम को 1 सीटें मिली थीं.  इस बार टीआरएस के खिलाफ कांग्रेस-टीडीपी-कांग्रेस-सीपीआई-तेलंगाना जन समिति का गठबंधन 'प्रजाकुटमी' मैदान में है.



तेलंगाना में जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही नए-नए समीकरण उभरकर सामने आ रहे हैं. कुछ ऐसा हैदराबाद के गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र में देखने को मिल रहा है जहां ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया और सांसद असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी के खिलाफ टीआरएस के प्रत्याशी का प्रचार कर रहे हैं.

ऐसा AIMIM के इतिहास में पहली बार हुआ है जब असदुद्दीन ओवैसी टीआरएस का प्रचार कर रहे हों. दरअसल गोशामहल से बीजेपी ने विधायक राजा सिंह को एक बार फिर मैदान उतारा है. बीजेपी विधायक राजा सिंह अक्सर अपने भड़काऊ बयान के लिए चर्चा में रहते हैं. अभी कुछ दिन पहले राजा सिंह ने कहा था कि वे तभी संतुष्ट होंगे जब ओवैसी का सिर उनके धड़ से अलग कर देंगे. ओवैसी ने भी राजा सिंह के इस बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि लगता है उन्हें घर में संतुष्टी नहीं मिलती इसीलिए ऐसे बयान दे रहे हैं. ओवैसी ने कहा कि 3 दिसंबर को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद आएं तो अपने विधायक के बयान की निंदा करें और यदि मोदी ऐसा नहीं करते हैं तो इसका मतलब उन्हें भी संतुष्टी नहीं मिलती.

बता दें हैदराबाद की गोशामहल सीट पर बीजेपी नेता राजा सिंह ने 2014 के चुनाव में दो बार से विधायक एम मुकेश गौड़ को 46793 मतों से पराजित किया था. जहां कांग्रेस ने एक बार फिर मुकेश गौड़ पर दांव खेला है वहीं टीआरएस ने प्रेम सिंह राठौड़ को टिकट दिया है. प्रेम सिंह राठौड़ के लिए प्रचार करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती देते हैं कि अगर उनमें हिम्मत है तो हैदराबाद से चुनाव लड़ कर देख लें. ओवैसी हैदराबाद सीट से सांसद हैं.

राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो अकबरुद्दीन और असदुद्दीन ओवैसी, जिनकी हैदराबाद में खासी लोकप्रियता है, वे यहां की कई सीटों पर मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं. अपनी पार्टी के उम्मीदवार के साथ ओवैसी टीआरएस को भी फायदा पहुंचाएंगे. हालांकि टीआरएस और ओवैसी की पार्टी में कोई औपचारिक गठबंधन नहीं है लेकिन जानकारों की माने तो राज्य में टीआरएस और एआईएमआईएम की जुगलबंदी किसी से छिपी नहीं है और दोनो ही दल फ्रेंडली मैच खेल रहे हैं.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...