Skip to main content

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नहीं, NOTA से हार गई BJP



एमपी में कांग्रेस और बीजेपी के बीच केवल 5 सीटों का अंतर रहा, लेकिन अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि नोटा ने कई सीटों पर नतीजे तय करने में अहम भूमिका निभाई है. मध्य प्रदेश में कम से कम 11 सीटें ऐसी हैं जहां नोटा ने प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ा है.




मध्य प्रदेश में 15 साल बाद बीजेपी ने सत्ता गंवा दी है. कांटे की लड़ाई में बीजेपी को 109 और कांग्रेस को 114 सीटें मिली हैं. बीजेपी ने हार स्वीकार कर ली है, लेकिन उसके नेता लगातार दावे कर रहे हैं कि 3 बार लगातार सत्ता में रहने के बाद केवल 5 सीटों से पीछे रह जाने का मतलब है कि बीजेपी को जनता ने एकदम से नहीं नकारा है.

कई सीटों पर मामूली अंतरों से बीजेपी को हार मिली है. इतने कम अंतर से हार को इस रूप में देखा जा रहा है कि अगर पार्टी ने बूथ मैनेजमेंट बेहतर किया होता तो तस्वीर दूसरी होती. सबसे बड़ी बात यह है कि कई सीटें ऐसी हैं जहां नोटा ने बीजेपी का खेल बिगाड़ दिया है. इन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली है, लेकिन जीत के अंतर से ज्यादा वोट नोटा को मिले हैं.

राज्य में बसपा को 2, एसपी को 1 और निर्दलीय को 4 सीटें मिली हैं. बता दें कि 230 सीट वाली मध्य प्रदेश विधानसभा में बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत होती है. सपा और बसपा ने कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा कर दी है.

कांग्रेस इस जादुई आंकड़े से 2 सीट दूर रह गई और उसे 114 सीट मिली. बीजेपी के लिए राहत की बात यह रही उसने 15 साल तक शासन करने के बाद भी कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी. राज्य में बीजेपी को जरूर सत्ता विरोध लहर का सामना करना पड़ा लेकिन जिस तरह से उसने कुछ सीटों पर टक्कर दी वह उसके लिए राहत देने वाली बात है. 

नतीजों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच केवल 5 सीटों का अंतर रहा, लेकिन अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि नोटा ने कई सीटों पर नतीजे तय करने में अहम भूमिका निभाई है. मध्य प्रदेश में कम से कम 11 सीटें ऐसी हैं जहां नोटा ने प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ा है. 

दमोह

कांग्रेस के राहुल सिंह ने 78,199 वोटों के साथ इस सीट से जीत दर्ज की, वहीं बीजेपी के जयंत मलैया 78299 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे. दोनों उम्मीदवारों की हार-जीत में केवल 798 वोटों का अंतर रहा और नोटा को यहां 1,299 वोट मिले.

गुन्नौर

कांग्रेस के शिवदयाल बागारी इस सीट से 57,658 वोटों के साथ विधायक चुने गए हैं, जबकि 55,674 वोटों के साथ बीजेपी के राजेश वर्मा दूसरे नंबर पर रहे. यहां भी नोटा को मिले वोट हार-जीत के अंतर से ज्यादा है. 3,734 लोगों ने यहां नोटा पर भरोसा जताया, जबकि हार-जीत का अंतर केवल 1,984 वोट रहा.

राजपुर

कांग्रेस के बाला बच्चन को 85,513 वोट मिले. उन्होंने बीजेपी के अंतरसिंह देवीसिंह पटेल को 932 वोटों के अंतर से हराया. यहां नोटा को 2485 लोगों ने चुना.

राजनगर

यहां भी नोटा ने अपना असर दिखाया है. यहां से कांग्रेस विक्रम सिंह विधायक चुने गए. उन्हें 40,362 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के एरविंद पटेरिया को 39,630 वोट मिले. जीत का अंतर यहां केवल 732 वोट रहा, जबकि नोटा को 2,485 लोगों ने चुना.

नेपानगर

कांग्रेस की उम्मीदवार सुमित्रा देवी कासडेकर यहां से 85,320 वोट पाकर विजेता रहीं, जबकि बीजेपी की मंजू राजेंद्र दादू को 84,056 वोट मिले.  इस सीट पर सुमित्रा और मंजू के बीच 1,264 वोटों का अंतर रहा और नोटा को 2,551 लोगों ने चुना. 

सुवासरा

मध्य प्रदेश की सुवासरा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डांग हरदीप सिंह को 93,169 वोट मिले. उन्होंने बीजेपी के राधेश्याम नंदलाल पाटीदार को 350 मतों के अंतर से हराया. यहां नोटा दबाने वालों की संख्या 2,976 रही.

मांधाता

यहां से कांग्रेस के नारायण पटेल को 71,228 वोट मिले. उन्होंने बीजेपी के नरेंद्र सिंह तोमर को 1,236 वोटों के अंतर से हराया. नोटा को इस विधानसभा सीट पर 1,575 वोट मिले. 

जोबट

कांग्रेस की कलावती भूरिया 46,067 वोटों के साथ यहां से विधायक निर्वाचित हुई हैं और बीजेपी के माधोसिंह डाबर 44,022 वोटों के साथ यहां से दूसरे स्थान पर रहे. इस सीट पर हार-जीत 2,056 वोटों के अंतर से तय हुई. यहां पर 5139 लोगों ने नोटा दबाया.

ब्यावरा

यहां पर कांग्रेस के गोवर्धन सिंह ने बीजेपी के नारायण सिंह पंवार को 826 वोटों से हराया. वहीं नोटा पर 1481 लोगों ने बटन दबाया.

ग्वालियर(एस)

इस सीट पर कांग्रेस के प्रवीण पाठक ने बीजेप

from News BaBa https://ift.tt/2UBg0dk
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...