Skip to main content

लापरवाही का आलम: राजस्थान में NH 27 पर गिरी मिली सीलबंद



 EVMराजस्थान की 199 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हुआ लेकिन राज्य के फतेहपुर विधानसभा सीट के 4 मतदान केंद्रों पर कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच जमकर पत्थरबाजी और आगजनी हुई.





राजस्थान में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया, और इसके साथ ही 2290 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया. हालांकि इस बीच बारां में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सीलबंद ईवीएम गिरा मिला.

बारां जिले के किशनगंज विधानसभा के शाहाबाद क्षेत्र में मतदानकर्मियों की लापरवाही सामने आई है. शाहाबाद थाना क्षेत्र के मुगावली रोड पर एनएच 27 पर एक सीलबंद ईवीएम लावारिस हालत में गिरा मिला. मतदान के बाद ईवीएम को सील कर दिया गया था, हालांकि उसके साथ किसी तरह की छेड़खानी की कोई खबर नहीं है.

लावारिस हालत में सड़क पर ईवीएम मिलने की खबर के बाद शाहबाद थाना अधिकारी नारायण राम मौके पर पहुंचे और ईवीएम को कब्जे में ले लिया.

इस बीच पाली विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर महावीर का ट्रांसफर कर दिया गया है और उनकी जगह जोधपुर से राकेश ने पाली के रिटर्निंग ऑफिसर का चार्ज ले लिया है. मतदान के दौरान पूरे राज्य में कई जिलों पाली, नागौर, झालावाड़ और बीकानेर में ईवीएम के साथ छेड़खानी की खबरें आईं.
राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हुआ लेकिन राज्य के फतेहपुर विधानसभा सीट के 4 मतदान केंद्रों पर कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच जमकर पत्थरबाजी और आगजनी हुई. कांग्रेस और बीजेपी के समर्थकों ने दो मोटरसाइकिल को आग लगा दी और पोलिंग पार्टी के साथ आई बस के शीशे भी तोड़े.

कांग्रेस और बीजेपी के समर्थकों के बीच झगड़े का कारण था कि इन बूथों पर ये अफवाह फैली की फर्जी वोटिंग हो रही हैं. इस अफवाह के चलते दोनों पार्टियों के समर्थक आपस में भिड़ गए.

वहीं फतेहपुर विधानसभा सीट में बीजेपी और कांग्रेस के समर्थकों के बीच लड़ाई के चलते राजकीय सुभाष स्कूल में मतदान केन्द्र में बूथ नं. 125 और 126, देवड़ा  स्कूल के मतदान केंद्र में बूथ नं. 139,140 और 141, चमड़ियां कालेज मतदान केंद्र के बूथ नं. 144 और 145 और पूदारस्कूल के मतदान केंद्र के बूथ नं. 122 और 123 पर एक घंटे तक मतदान नहीं हो सका लेकिन पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के लाठीचार्ज करने के बाद माहौल शांत हुआ. उसके बाद एक बार फिर से मतदान शुरू हुआ और 4 मतदान केंद्रों में शाम को लगभग 6: 45 तक वोटरों ने मतदान किया.

वसुंधरा राजे को मिलेगी करारी हार

वहीं मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान में कांग्रेस बड़ी जीत हासिल करने जा रही है. पोल के मुताबिक राज्य की कुल 200 विधानसभा सीटों में कांग्रेस के खाते में 119 से 141 सीटें जा रही हैं. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में बीजेपी को राज्य में करारी हार मिलने जा रही है.

एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 55 से 72 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है. बता दें कि 2013 में राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 163 सीटें हासिल हुई थीं. पोल के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस को राजस्थान में 42% और बीजेपी को 37% वोट शेयर मिलने जा रहा है.





from News BaBa https://ift.tt/2zO06nb
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...