Skip to main content

MP: शिवराज बोले-परिणाम से पहले ही हार का ठीकरा EVM पर फोड़ने लगी कांग्रेस




चुनाव होने के बाद सबकी नजर EVM और परिणाम पर रहती है, लेकिन पिछले कई चुनावों में EVM को लेकर कई राजनीतिक दलों ने शंका जताई है. मध्य प्रदेश में चुनाव के बाद से ही कांग्रेस EVM पर सवाल उठा रही है, वहीं शिवराज सिंह ने इसकी आलोचना की है.




मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को EVM को लेकर कांग्रेस की ओर से मचाए जा रहे शोर पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपनी हार दिख रही है इसीलिए अभी से मशीन के खिलाफ गड़बड़ी का अभियान छेड़ दिया है.

शिवराज ने कहा कि कांग्रेस मतदान के दिन से अनर्गल प्रलाप कर रही है. चुनाव के दिन 3 बजे ही चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख कर EVM में गड़बड़ी का एक अभियान छेड़ दिया जबकि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर संदेह नहीं होना चाहिए.

उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के मकसद से कांग्रेस EVM पर अंगुली उठा रही है. शिवराज ने आगे कहा कि कांग्रेस की नजर में चुनाव आयोग बेईमान है, अधिकारी बेईमान हैं, पुलिस बेईमान है. कांग्रेस ने चुनाव को मजाक बना रखा है.

चुनाव के बाद पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए शिवराज ने कहा कि कांग्रेस को अपनी जीत का विश्वास ही नहीं है और इसलिए हार की भूमिका तैयार कर रही है जबकि दूसरी ओर से प्रशासन को दबाव में लाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने सबसे ज्यादा सख्ती बीजेपी के साथ की. यहां तक कि मुझे एक मित्र के अंतिम संस्कार में भी नहीं जाने दिया गया, लेकिन मैंने इसकी कोई शिकायत नहीं की.

विवाद के बीच कैबिनेट की बैठक

आचार संहिता में कैबिनेट बैठक पर उठ रहे सवालों के बीच भोपाल में कैबिनेट की बैठक पूरी हो गई. हालांकि इसमें कोई नया फैसला नहीं लिया गया बल्कि पुराने मामलों का ही समर्थन किया गया.

कैबिनेट बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कांग्रेस इस पर भले ही हंगामा कर रही है, लेकिन आज कोई समस्या आती है तो सरकार जिम्मेदार होगी. इसीलिए हमने  बैठक की जिसमें अधिकरियों को बुलाया और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई.



from News BaBa https://ift.tt/2UkyZZC
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...