Skip to main content

MP: सिंधिया ने जताई EVM में धांधली की आशंका, कहा- बीजेपी जनमत कुचलने पर आमादा




कांग्रेस नेता ने कहा कि उनका प्रदेश के सभी जाबांज कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वो भी मतगणना तक स्ट्रांग रूम पर कड़ी नजर रखे जिससे भाजपा किसी भी तरह की साज़िश में कामयाब ना हो

मध्य प्रदेश का चुनाव खत्म हो गया है. इस बीच एमपी कांग्रेस के बड़े नेता और पार्टी की ओर से सीएम पद के दावेदार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ईवीएम में हेर-फेर की साजिश की आशंका जताई है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगाह किया है कि वे स्ट्रांग रूमकी निगरानी में तनिक भी चूक नहीं होने दें, ताकि बीजेपी किसी तरह की साजिश नहीं कर सके.

जनमत कुचलने पर आमदा बीजेपी

बता दें कि एमपी विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 दिसंबर को है. इस बीच ईवीएम को स्ट्रांग रूम में बेहद कड़ी निगरानी में रखा गया है. कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य ने कहा है कि भोपाल में स्ट्रांग रूम का लाइट बंद हो जाना बड़ी साजिश की ओर इशारा है. उन्होंने ट्वीट किया, "भोपाल में स्ट्रांग रूम के बाहर लगी एलईडी बन्द होना, सागर में गृहमंत्री की विधानसभा सीट की रिजर्व ईवीएम मशीनों का 48 घंटे बाद पहुँचना, सतना-खरगोन में अज्ञात बक्से से स्ट्रांग रूम में ले जाने के वीडियो का सामने आना कही ना कही बड़ी साजिश की और इशारा है"

ज्योतिरादित्य ने आगे ट्वीट कर कहा है, "भाजपा अपनी संभवित हार को देखते हुए लोकतंत्र और जनता के मत को कुचलने पर आमादा हो गयी है, ये सरकार के संरक्षण में लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है, चुनाव आयोग शीघ्र सख्त कदम उठाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर मतगणना तक ईवीएम की

भोपाल में स्ट्रांग रूम के बाहर लगी एलईडी बन्द होना, सागर में गृहमंत्री की विधानसभा सीट की रिजर्व ईवीएम मशीनों का 48 घंटे बाद पहुँचना, सतना-खरगोन में अज्ञात बक्से स्ट्रांग रूम में ले जाने के वीडियो का सामने आना कही ना कही बड़ी साजिश की और इशारा है।



भाजपा अपनी संभवित हार को देखते हुए लोकतंत्र और जनता के मत को कुचलने पर आमादा हो गयी है। ये सरकार के संरक्षण में लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है, चुनाव आयोग शीघ्र सख्त कदम उठाकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही कर मतगणना तक ईवीएम की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करे।


कांग्रेस नेता ने कहा कि उनका प्रदेश के सभी जाबांज कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वो भी मतगणना तक स्ट्रांग रूम पर कड़ी नजर रखें जिससे भाजपा किसी भी तरह की साज़िश में कामयाब ना हो सके.

एक्शन ले चुनाव आयोग- अहमद पटेल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ने भी कहा है कि हार की आशंका से घबराए कुछ लोगों ने अभी से ईवीएम में टेंपरिंग शुरू कर दी है. इस बावत उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है. 30 नवंबर के इस वीडियो में कुछ लोग स्ट्रांग रूम के बाहर कुछ लेकर जा रहे हैं. अहमद पटेल ने इस बावत चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है.





कांग्रेस-AAP कार्यकर्ताओं का पहरा

वहीं ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका के चलते भोपाल की पुरानी जेल में बने स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता दिन-रात पहरा दे रहे हैं. इस काम में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी उनके साथ हैं. दोनों पार्टी के कार्यकर्ता शिफ्ट बांटकर रात और दिन स्ट्रांग रूम के बाहर मौजूद हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...