Skip to main content

MP: क्या वाकई CM हाउस से बोरिया-बिस्तर समेट रहे शिवराज, जानिए सच्चाई




सोशल मीडिया में जो बिल वायरल हो रहा है उसमे शिवराज सिंह चौहान का न सिर्फ नाम लिखा है बल्कि जिस घर से सामान शिफ्ट करना है उसमें पता सीएम हाउस का लिखा है.


मध्य प्रदेश में चुनाव खत्म होने के बाद भी बीजेपी और कांग्रेस में लेटर वॉर खत्म नहीं हो रहा है. चुनाव में मतदान होते ही अब एक ऐसा लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिससे सीएम हाउस तक हिल गया है, क्योंकि इस बार सीएम शिवराज द्वारा मुख्यमंत्री आवास खाली करने का बिल वायरल हुआ है.

सोशल मीडिया में जो बिल वायरल हो रहा है उसमे शिवराज सिंह चौहान का न सिर्फ नाम लिखा है बल्कि जिस घर से सामान शिफ्ट करना है उसमें पता सीएम हाउस का लिखा है और साथ ही शिवराज के बेटे कार्तिकेय के नाम से एक मेल आईडी भी दी गई है.



बिल में ये सामान महाराष्ट्र के गोंदिया भेजने के लिए 15 लाख का खर्चा दिखाया गया है. इस बिल की सच्चाई जानने के लिए आजतक की टीम भोपाल के विद्यानगर इलाके में बने पैकर्स एंड मूवर्स के दफ्तर पहुंची. दफ्तर में हमें मिले यहां काम करने राहुल गुप्ता मिले.

राहुल ने वायरल हो रहे बिल में कई गलतियां पकड़ी और बताया कि उनकी कंपनी से जो बिल जारी किए जाते हैं वो इससे बिल्कुल अलग होते हैं. राहुल ने बताया कि वायरल हो रहे बिल में सिवाय कंपनी के लोगों के कुछ भी असली नहीं है. राहुल ने हमें बताया कि कंपनी के पास भी इस वायरल बिल की जानकारी आई थी, जिसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत की गई.

कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि वायरल हो रहा बिल कैसे कंपनी  द्वारा जारी किए जाने वाले बिल से अलग है. वायरल हो रहे बिल में कंपनी का लोगो बाएं तरफ है, जबकि असली बिल में ये लोगो दाईं तरफ एक फोटो के बाद होता है.

वायरल हो रहे बिल में कंपनी के नाम की स्पेलिंग भी गलत है. (Fake में Agrwal और Real में Agarwal)वायरल हो रहे बिल में नकदी के आवागमन का ज़िक्र है, जबकि कंपनी कभी भी कैश का आवागमन नहीं करती और उसके लिए ग्राहक को ही कैश साथ ले जाना होता है. वायरल बिल में जीएसटी नंबर भी गलत लिखा है.

एफआईआर हुई दर्ज

मामला सीएएम हाउस से जुड़ा था लिहाजा कंपनी ने बिना देर किए इसकी शिकायत पुलिस में की. सायबर एसपी राजेश भदौरिया ने आजतक को बताया कि मामले में सायबर सेल ने IPC 469 और आईटी एक्ट की धारा 66(C) और 66(D) के तहत मामला दर्ज कर लिया. 

बीजेपी ने बताया कांग्रेस की शरारत

इन सबके बीच सीएम शिवराज के सीएम हाउस खाली कराने वाले वायरल कोटेशन को बीजेपी प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने कांग्रेस के डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट का काम बताया है तो वहीं कांग्रेस का कहना है कि ये डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट बीजेपी के पास है. कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि सीएम हाउस तो जनता 11 तारीख को खाली करा लेगी.



from News BaBa https://ift.tt/2Ps8BJF
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...