Skip to main content

Exit Polls मध्य प्रदेश: चंबल, बघेलखंड, महाकौशल में कांग्रेस आगे, 




बुंदेलखंड में BJP बराबरी परइंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक महाकौशल क्षेत्र में कांग्रेस बीजेपी से काफी आगे है. इस इलाके में विधानसभा की 47 सीटें हैं. आंकड़ों के मुताबिक महाकौशल में कांग्रेस को 27 सीट, जबकि बीजेपी को 18 सीट मिल रही है, वहीं अन्य के खाते में 2 सीटें जाने का अनुमान है.


एग्जिट पोल के आंकड़े मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर का इशारा कर रहे हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक पिछले 15 साल से एमपी में सत्ता पर काबिज बीजेपी को जनता ने गुडबाय कहने जा रही है. आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस को राज्य में 104 से लेकर 122 सीटें मिल सकती हैं. जबकि बीजेपी के खाते में 102 से लेकर 120 सीटें जा सकती हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक बीएसपी को एमपी में 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं. एमपी में अन्य को 3 से 8 सीटें मिलने के आसार हैं.

अगर वोट शेयर की बात की जाए तो कांग्रेस को एमपी में 41 फीसदी वोट मिल सकते हैं. हालांकि बीजेपी का वोट शेयर कांग्रेस से मात्र एक फीसदी कम है, यहां पर पार्टी को 40 फीसदी मिलता दिख रहा है वहीं बीएसपी को 4 परसेंट वोट मिल रहे हैं. जबकि अन्य को, जिनमें एसपी और जीजीपी शामिल हैं, 15 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं. 

मध्य प्रदेश में विधानसभा की सभी 230 सीटों पर मतदान हुए थे. 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 165 सीटें मिली थीं जबकि कांग्रेस को 58 सीटों से संतोष करना पड़ा था.

क्षेत्रवार एग्जिट पोल

चंबल में पंजे का जोर

एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक चंबल क्षेत्र में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन कर रही है. चंबल क्षेत्र की 31 सीटों में से कांग्रेस को 21, बीजेपी को 9 और अन्य को 1 सीटें मिल सकती हैं. वोट शेयर की बात करें तो चंबल क्षेत्र में कांग्रेस को 47 फीसदी, बीजेपी को 33 फीसदी और अन्य को 20 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.

बुंदेलखंड में बीजेपी बराबरी पर

बुंदेलखंड में कांग्रेस और बीजेपी में बराबरी का मुकाबला है. बुंदेलखंड की 29 सीटों में बीजेपी को 14, कांग्रेस को 14 और अन्य को 1 सीटें मिलने का अनुमान है. अगर वोट शेयर की बात करें तो बुंदेलखंड में कांग्रेस को 40 फीसदी वोट और बीजेपी को 38 फीसदी और अन्य को 22 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है.

बघेलखंड में भी कांग्रेस आगे

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक एमपी के विंध्य यानी की बघेलखंड क्षेत्र में कांग्रेस को 17 सीटें, बीजेपी को 13 सीटें मिलती दिख रही हैं. यहां पर विधानसभा की 30 सीटें हैं. वोट शेयर के मुताबिक विंध्य में कांग्रेस को 41 फीसदी वोट, जबकि बीजेपी को 38 फीसदी वोट और अन्य को 21 फीसदी वोट मिलती दिख रही है.

भोपाल क्षेत्र में बीजेपी को लीड 

एग्जिट पोल के मुताबिक भोपाल क्षेत्र में बीजेपी की बादशाहत कायम है. यहां पर विधानसभा की 20 सीटें हैं. आंकड़ों के मुताबिक यहां पर कांग्रेस को 4 सीटें, बीजेपी को 16 सीटें मिलती दिख रही हैं. वोट शेयर की बात करें तो भोपाल क्षेत्र में कांग्रेस को 39 फीसदी, बीजेपी को 46 फीसदी वोट मिल रहा है, जबकि अन्य को 15 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं.

महाकौशल में कांग्रेस को बड़ी बढ़त

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक महाकौशल क्षेत्र में कांग्रेस बीजेपी से काफी आगे है. इस इलाके में विधानसभा की 47 सीटें हैं. आंकड़ों के मुताबिक महाकौशल में कांग्रेस को 27 सीट, जबकि बीजेपी को 18 सीट मिल रही है, वहीं अन्य के खाते में 2 सीटें जाने का अनुमान है. वोट प्रतिशत की बात करें तो यहां पर कांग्रेस को 41 फीसदी वोट, बीजेपी को 38 फीसदी वोट और अन्य को 21 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. 

मालवा में बीजेपी का जोर

मालवा क्षेत्र में सबसे ज्यादा विधानसभा की 55 सीटें हैं. यहां कांग्रेस 25 सीटें लेकर दूसरे नंबर पर रह सकती है, जबकि बीजेपी को 29 सीटें मिलने का अनुमान है. यहां पर अन्य को 1 सीट मिलने का अनुमान है. वोट शेयर के मुताबिक मालवा में कांग्रेस को 39 फीसदी वोट मिल सकता है, जबकि बीजेपी को 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, और अन्य को 19 फीसदी वोट जाता दिख दिख रहा है. 

निमाड़ में कांग्रेस बेअसर

निमाड़ में विधानसभा की 18 सीटें हैं. एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक निमाड़ में कांग्रेस को 5 सीटें जबकि बीजेपी के खाते में 12 सीटें जा रही है. 

from News BaBa https://ift.tt/2zMUp9c
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...