Skip to main content

Exit Polls सही निकले तो BJP में किसके सिर फूटेगा 3 राज्यों में हार का ठीकरा



पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में आए एक्जिट पोल में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ बीजेपी के हाथों से निकलते दिख रहे हैं. एक्जिट पोल अगर नतीजों में तब्दील हुए तो फिर हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा.



देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले शुक्रवार को आए एक्जिट पोल में बीजेपी के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सत्ता पर काबिज बीजेपी की विदाई होती नजर आ रही है. जबकि कांग्रेस पूर्णबहुमत के साथ सत्ता के सिंहासन पर वापसी करती दिख रही है. ऐसे में अगर Exit Polls चुनावी नतीजों में तब्दील होते हैं तो फिर बीजेपी शासित राज्यों में हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा? इस सवाल को लेकर बीजेपी में बेचैनी बढ़ना स्वाभाविक है.

'मोदी से बैर नहीं वसुंधरा तेरी खैर नहीं'

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी को करारी मात मिलती दिख रही है. सूबे की कुल 200 विधानसभा सीटों में कांग्रेस के खाते में 119 से 141 सीटें जाती दिख रही हैं. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में बीजेपी को 55 से 72 सीटें मिल सकती हैं. यही नहीं, बाकी आए एक्जिट पोल में भी बीजेपी की हार दिख रही है. जबकि 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 163 सीटें हासिल हुई थीं. ऐसे में सवाल उठता है कि एक्जिट पोल अगर नतीजों में बदलते हैं तो राजस्थान में बीजेपी की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जिम्मेदारी होगी या फिर पार्टी के आला नेता की. हालांकि प्रदेश में 'मोदी से बैर नहीं वसुंधरा तेरी खैर नहीं' के नारे लग रहे थे.

इसी के चलते राजस्थान में वसुंधरा राजे को जीत दिलाने के लिए पीएम मोदी ने 13 रैलियां की हैं, अमित शाह ने प्रदेश के सभी जिलों का दौरा किया और 38 कार्यक्रम किए. वसुंधरा राजे ने भी 75 रैलियां कीं. पार्टी के दूसरे नेताओं ने कुल 222 रैलियां और 15 रोड शो किए.

इसके बावजूद एक्जिट पोल में बीजेपी की करारी हार नजर आ रही है. ऐसी सूरत में बीजेपी को जीत मिलती तो निश्चित रूप से जीत का श्रेय पीएम मोदी और पार्टी के आला नेताओं की दिया जाता, लेकिन हार के लिए जिम्मेदारी किसकी होगी, ये अहम सवाल है.

छत्तीसगढ़ में चावल बाबा की विदाई

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल छत्तीसगढ़ की सत्ता पर 15 साल से काबिज बीजेपी को करारी मात मिलती दिख रही है. राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 55 से 65 सीटें और बीजेपी को 21 से 31 सीटों के बीच ही संतोष करना पड़ सकता है. जबकि अन्य को 4 से 8 सीटें मिलने की संभावना है. पोल के मुताबिक मुख्यमंत्री रमन सिंह की सत्ता से विदाई तय है.

छत्तीसगढ़ में Exit Poll नतीजों में तब्दील होते हैं तो फिर हार की जिम्मेदारी किसकी होगी. मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ न तो राजस्थान जैसी सत्ताविरोधी लहर थी और न ही पार्टी में किसी तरह का बगावती सुर था. इसके बावजूद एक्जिट पोल में हार होती दिख रही है. तो ऐसे में फिर हार की जिम्मेदारी किसकी होगी. जबकि पीएम मोदी और अमित शाह सहित पार्टी के कई नेताओं ने कई रैलियां की हैं.

मध्य प्रदेश में मामा शिवराज की राह मुश्किल

मध्य प्रदेश की सत्ता में 15 साल से काबिज बीजेपी का दुर्ग दरकता नजर आ रहा है. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. लेकिन कांग्रेस मामूली बढ़त के साथ आगे है.

पोल के मुताबिक 230 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी को 102 से 120 सीट और कांग्रेस 104 से 122 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि बसपा को 3 और अन्य को 3 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है. सनद रहे कि 2013 के चुनाव में बीजेपी को 165 और कांग्रेस को 58 सीटें मिली थीं.

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान पिछले 13 साल से मुख्यमंत्री हैं. शिवराज के खिलाफ भी न कोई खास सत्ताविरोधी लहर और न ही पार्टी में कोई चुनौती दिखी. मोदी ने भी अपनी चुनावी रैलियों में शिवराज के कामकाज की जमकर तारीफ की थी. इसके बावजूद एक्जिट पोल में एमपी में बीजेपी से आगे कांग्रेस दिख रही है. नतीजे ऐसे ही रहे तो फिर जिम्मेदारी किसकी होगी.

2019 से पहले हार की जिम्मेदारी पर सवाल

दरअसल पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को 2019 का सेमीफाइल माना जा रहा है. 

from News BaBa https://ift.tt/2Psgtur
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...