Skip to main content

Exit polls से उत्साह में विपक्ष, 10 दिसंबर को दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन का मेगा शो




भारतीय जनता पार्टी को 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल सर्वे में तगड़ा झटका लगा है. वहीं विपक्षी दलों को इसके बहाने ताकतवर बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने का मौका मिल गया है और वे परिणाम आने से पहले दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं.


एग्जिट पोल सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को लगे झटके और कांग्रेस की वापसी को देखते हुए विपक्ष में उत्साह का माहौल है. विपक्ष बीजेपी के खिलाफ सभी को एकजुट करने की कोशिश में जुट गया है. दिल्ली में 10 दिसंबर को विपक्षी दल अपना शक्ति प्रदर्शन करने वाले हैं.

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से ठीक एक दिन पहले विपक्षी दल एकजुटता दिखाने के लिए दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन का मेगा शो करने जा रहे हैं. 11 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है और इस सत्र के शुरू होने से पहले कांग्रेस विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक करने वाली है.

ममता भी होंगी बैठक में शामिल

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन भी इस समय दिल्ली में रहेंगे और इस अहम बैठक में शामिल हो सकते हैं. बैठक में 19 दलों के नेताओं के भाग लेने की संभावना है.

सूत्रों के अनुसार, विपक्षी दलों की इस बैठक में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) को भी शामिल होने का न्योता दिया गया है. 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए माना जा रहा है कि विपक्षी दल संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार पर हमलावर हो सकते हैं.

3 राज्यों में कांग्रेस सत्ता में लौट रही

लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माने जा रहे 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में बाजी कांग्रेस के हाथ में जाती दिख रही है. मतदान के बाद इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के सर्वे में कांग्रेस 3 राज्यों में सरकार सत्ता में लौट सकती है.

सर्वे के आने के बाद से एक ओर जहां विपक्ष को आगे की लड़ाई के लिए एकजुट होने का मौका मिल गया है तो सत्ता पक्ष के लिए आने वाला समय बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है. सर्वे के आधार पर ही परिणाम भी आया तो बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को अपना कुनबा बचाना मुश्किल हो जाएगा.

वैसे भी लंबे समय से विपक्ष नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी का मुकाबला करने की कोशिश में जुटा है, लेकिन उसे अपेक्षाकृत कामयाबी नहीं मिली है. ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू समेत कई विपक्षी नेता अपने-अपने स्तर पर विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश करते रहे हैं, लेकिन इस विधानसभा चुनाव के बाद शायद इसमें मजबूती आ सकती है.

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल सर्वे के नतीजों के मुताबिक 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में बीजेपी 102 से 120 सीट पर जीत हासिल कर सकती है. जबकि कांग्रेस को मामूली बढ़त के साथ 104 से 122 सीटें मिलने का अनुमान है.

वहीं, एग्जिट पोल के आंकड़े बताते हैं कि 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस को 55 से 65 सीटों पर जीत हासिल होने जा रही है तो बीजेपी को 21 से 31 सीटों के बीच ही संतोष करना होगा. पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 45%  तो बीजेपी को 38% वोट शेयर मिलने जा रहा है.

मिजोरम में कांग्रेस को झटका

राजस्थान में पोल के मुताबिक 199 (200 विधानसभा) सीट में कांग्रेस के खाते में 119 से 141 सीटें जा रही हैं. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में बीजेपी को राज्य में करारी हार मिलने जा रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 55 से 72 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है.

एग्जिट पोल के मुताबिक 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा में केसीआर की पार्टी को 79 से 91 सीट पर कामयाबी मिल सकती है. तेलंगाना में कांग्रेस और आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम का गठबंधन सिर्फ 21 से 33 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकता है.

उत्तर-पूर्व के आठ राज्यों में अकेला मिजोरम ही कांग्रेस के किले के तौर पर बचा था. अब ये किला भी दरकने जा रहा है. एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक मिज़ोरम में विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) सत्तारूढ़ कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करता नजर आता रहा है. MNF को 16-22 सीटों पर जीत हासिल होने जा रही है. 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 8 से 12 सीटों पर जीत मिल सकती है.



from News BaBa https://ift.tt/2Pr6Yf8
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...