Skip to main content

Election Result ः हार में भी बीजेपी देख सकती है जीत की उम्मीद




विधानसभा चुनावों की मतगणना का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी की हार तय हो गई है. लेकिन मध्य प्रदेश में कांटे की लड़ाई चल रही है. वहीं, मिजोरम और तेलंगाना में बीजेपी खाता खोलने की तरफ आगे बढ़ रही है.




चुनाव परिणामों के रुझान को देखें तो बीजेपी की हार में भी उसकी जीत दिखाई देती है क्योंकि बीजेपी सरकार से नाराज लोगों ने सीधे कांग्रेस को वोट न देकर दूसरे विकल्पों पर भी विचार किया है. बीजेपी के वोट प्रतिशत में भी कोई खास अंतर नहीं आया है और न ही वह कांग्रेस के वोट प्रतिशत से बहुत पीछे है.

राजस्थान में बीजेपी को सम्मानजनक सीटें

राजस्थान में कुल 200 सीटें हैं, इसमें से 199 सीटों पर चुनाव हुए थे. एक उम्मीदवार की मौत हो जाने के कारण 1 सीट पर मतदान नहीं कराया जा सका था.  ताजा आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस और उसके साथी 101 सीटों पर आगे हैं. वहीं, बीजेपी 74 सीटों पर आगे चल रही है. राजस्थान में 24 सीटों पर निर्दलीय और छोटी पार्टियों के उम्मीदवार आगे हैं जिससे तय है कि बीजेपी से नाराजगी वाले सारे वोट कांग्रेस को ट्रांसफर नहीं हुए हैं. अगर ऐसा होता तो कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिल सकता था. 

दूसरा, ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि राजस्थान में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा, वैसा भी होता नहीं दिख रहा है. रुझानों को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि अगर पार्टी ने वसुंधरा का साथ दिया होता तो तस्वीर थोड़ी और बेहतर होती. मोदी अपनी जनसभाओं में कांग्रेस, राहुल, नीम कोटेड यूरिया की बात करते रहे, लेकिन वसुंधरा के नाम से परहेज किया. अमित शाह ने तो भरे मंच से कह दिया था कि वसुंधरा आपने काम किया है, लेकिन अपना काम बता नहीं पाईं. राजस्थान में कांग्रेस को सीटें भले ही ज्यादा मिलती दिख रही हैं, लेकिन दोनों के वोट प्रतिशत में मामूली अंतर है. कांग्रेस को 39.2 फीसदी मत मिले हैं वहीं बीजेपी को 38.5 फीसदी वोट मिले हैं.

मध्य प्रदेश में कांटे की लड़ाई

मध्य प्रदेश में कुल 230 सीटें हैं. रुझान में कभी कांग्रेस आगे हो जा रही है कभी बीजेपी. यहां दोनों को तकरीबन बराबर सीटें मिलती दिख रही हैं. शिवराज का दावा है कि सरकार वही बनाएंगे, जबकि कांग्रेस को लगता है वह सरकार बनाने में सफल होगी. लेकिन इतना तय है कि यहां बीजेपी अपना किला बचाने में कामयाब रही है. फिलहाल, वोट प्रतिशत को देखा जाए जो बीजेपी को 41.4 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं, वहीं कांग्रेस को 41.1 फीसदी वोट मिल रहे हैं. दोनों को 110-110 सीटें मिलती दिख रही हैं यहां भी अन्य 10 सीटों पर आगे हैं. बीएसपी को 3 और सपा को 1 सीट मिलती दिख रही है. यहां यह स्पष्ट है कि एंटी इनकैंबेसी का पूरा लाभ कांग्रेस नहीं ले पाई. अगर बसपा, सपा, गोंडवाना विकास पार्टी को साथ लिया गया होता तो कांग्रेस को बहुमत से बहुत ज्यादा सीटें मिल सकती थीं. 

असली नुकसान छत्तीसगढ़ में

अगर नुकसान का आकलन किया जाए तो बीजेपी को सबसे तगड़ा झटका छत्तीसगढ़ में लगा है. 3 बार से सत्ता में रही बीजेपी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है. वोट प्रतिशत में भी कांग्रेस ने यहां पर बीजेपी को बहुत पीछे छोड़ दिया है. यहां कांग्रेस को 66 सीटें मिलती दिख रही हैं तो बीजेपी 16 सीटों पर सिमटती दिख रही है. कांग्रेस को यहां 43.6 फीसदी वोट मिल रहे हैं तो वहीं बीजेपी को 32.1 फीसदी वोट. लेकिन यहां का वोट प्रतिशत यह दर्शाता है कि लोगों ने बीजेपी को एकदम से नकारा नहीं है. 

तेलंगाना में महागठबंधन बेमतलब

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में TRS ने शानदार वापसी की है. यहां पर सभी सीटों 119 के रुझान आ चुके हैं. टीआरएस यहां 86 सीटों पर आगे है. तेलुगूदेशम और कांग्रेस ने यहां मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस को यहां 20 सीटें ही मिलती दिख रही हैं. बीजेपी यहां खाता खोलती दिख रही है और उसे देलगूदेशम के बराबर 2 सीटें मिलती दिख रही हैं. यहां बीजेपी को 6 प्रत‍िशत वोट मिल रहे हैं. हालांकि बीजेपी को पहले यहां 5 सीटें थीं.

मिजोरम में कांग्रेस को मामूली सीटें

पूर्वोतर राज्यों में कभी कांग्रेस का दबदबा हुआ करता था, लेकिन मिजोरम में कांग्रेस को केवल 4 सीटें मिलती दिख रही हैं. मिजो नेशनल फ्रंट को यहां 39 पर हुए चुनाव में 18 सीटें मिलती दिख रही हैं. भारतीय जनता पार्टी भी यहां एक सीट पर आगे है. वहीं, कांग्रेस को 1 सीट मिलती दिख रही है. 

from News BaBa https://ift.tt/2G8JJap
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...