Skip to main content

CM के बाद अब गहलोत मंत्रिमंडल पर मंथन, इन्हें मिल सकती है जगह




मंत्रिमंडल में गहलोत और पायलट गुट के सदस्यों की संख्या बराबर-बराबर रखी जाएगी. मंत्रिमंडल में सभी जातियों के नेताओं को खास तरजीह दी जाएगी.


राजस्थान के नए मुख्यमंत्री घोषित किए गए अशोक गहलोत के घर पर बधाई देने वाले लोगों का का तांता लगा हुआ है. इस बीच गहलोत और सचिन पायलट गुट के बीच मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए विधायकों की सूची तैयार की जा रही है. इसमें माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के पहले मंत्रिमंडल का स्वरूप छोटा होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लोकसभा चुनाव में मेहनत कर सके.

इस छोटे मंत्रिमंडल में गहलोत और पायलट गुट के सदस्यों की संख्या बराबर-बराबर रखी जाएगी. माना जा रहा है कि शांति धारीवाल, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, प्रमोद जैन भाया, सीपी जोशी, महेश जोशी, रघु शर्मा, रमेश मीणा, हरीश चौधरी, नरेंद्र बुढ़ानिया और महेंद्र चौधरी जैसे लोग शामिल हो सकते हैं. लालचंद कटारिया और कृष्णा पूनिया का भी नाम सामने आ रहा है. राजपूतों में दीपेंद्र सिंह शेखावत, प्रताप सिंह खाचरियावास और मुस्लिम कोटे से अमीन काजी, साले मोहम्मद, अमीन खान का नाम सामने आ रहा है.

मुख्यमंत्री आवास का रंग रोगन शुरू

उधर एक बार फिर से 5 साल बाद राजस्थान का मुख्यमंत्री निवास 8 सिविल लाइन्स को रंग रोगन और तैयार करने के लिए खोल दिया गया है. पिछले 5 सालों से वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री निवास में नहीं गई थी और अपने विधायक निवास 13 सिविल लाइंस को ही मुख्यमंत्री निवास बना दिया था. अब एक बार फिर से उसे तैयार किया जा रहा है और माना जा रहा है कि शपथ लेने के एक सप्ताह बाद अशोक गहलोत मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट हो सकते हैं.

जनपथ पर शपथ लेने की तैयारी

17 दिसंबर को दिन में 10:00 बजे अशोक गहलोतमुख्यमंत्री और सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस बार पहली बार कांग्रेस राज भवन से बाहर निकल कर सार्वजनिक जगह पर शपथ समारोह करना चाहती है. इसके लिए हाई कोर्ट से इजाजत ली जा रही है ताकि विधानसभा के सामने जनपख पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित की जाए. जनपथ पर वसुंधरा राजे पिछली दो बार से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेती रही है.



from News BaBa https://ift.tt/2Cf4pJE
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...