Skip to main content

राजस्थान: नतीजे से पहले ही कांग्रेस में CM पर रस्साकशी, पायलट कैंप एक्टिव




राजस्थान विधानसभा चुनाव नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने को लेकर सचिन पायलट और अशोक गहलोत गुट सक्रिय हो गए हैं. इसके लिए दोनों गुटों के नेताओं ने बकायदा लॉबिंग शुरू की दी है.


सचिन पायलट और अशोक गहलोत (फोटो-PTI)

राजस्थान विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को मतदान के बाद आए एक्जिट पोल में कांग्रेस की सत्ता में वापसी होती दिख रही है. जबकि नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले मुख्यमंत्री बनने को लेकर लॉबिंग शुरू हो गई है.

एक्जिट पोल के मुताबित आए नतीजों से कांग्रेस नेता उत्साहित हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट कैंप और पार्टी महासचिव अशोक गहलोत गुट के लोग अंदर खाने अपने-अपने नेता को सीएम बनाने की रणनीति में जुट गए हैं.

राजस्थान विधानसभा चुनाव में सभी एक्जिट पोल ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिखाया है. ऐसे में अब राजस्थान कांग्रेस में कौन बनेगा सीएम इसको लेकर रस्साकशी शुरू हो गई है . अंदर खाने ही विधायक दल की बैठक में कौन किसका समर्थन करेगा इसे लेकर दोनों गुट सक्रिय हो गए हैं. 

जयपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष और सिविल लाइन विधानसभा से चुनाव लड़ रहे प्रताप सिंह खाचरियावास तो खुलकर सचिन पायलट के सीएम बनाने के पक्ष में हैं. खाचरियावास ने कहा कि 5 सालों तक जिस नेता ने संघर्ष किया है, सीएम का पद उसे ही मिलना चाहिए.

उनके मुताबिक सचिन पायलट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार सक्रिय हैं और उन्होंने वसुंधरा राजे के खिलाफ संघर्ष किया है. ऐसे में सचिन पायलट को सीएम बनना चाहिए.

बता दें कि इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी को करारी मात मिलती दिख रही है. सूबे की कुल 200 विधानसभा सीटों में कांग्रेस के खाते में 119 से 141 सीटें जाती दिख रही हैं. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में बीजेपी को 55 से 72 सीटें मिल सकती हैं. जबकि 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 163 सीटें हासिल हुई थीं.

यही नहीं, बाकी आए एक्जिट पोल में भी बीजेपी की हार दिख रही है. कांग्रेस को सभी ने स्पष्ट बहुमत दिया है. ऐसे कांग्रेस में सीएम को लेकर सचिन पायलट और अशोक गहलोत दो मजबूत दावेदार हैं. ऐसे में दोनों के समर्थक अपने-अपने नेता के लिए पिच तैयार करने लगे हैं.



from News BaBa https://ift.tt/2QIT1Oi
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...