Skip to main content

धर्म गुरु ने हनुमान को बताया जैन, बोले- धार्मिक ग्रंथों में कई बार वर्णन




आचार्य निर्भय सागर ने आगे हनुमान को जैन साबित करने के लिए कई तर्क दिए. उन्होंने कहा कि 'ज्ञान के ऊपर अज्ञान का जो पर्दा होता है हनुमान ने उस पर्दे को हटाया. उन्होंने कहा कि हनुमान ने वैराग्य को धारण किया और कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति की.




देश भर में भगवान हनुमान की जाति को लेकर बहस छिड़ी हुई है. कोई उन्हें दलित बता रहा है तो कोई आदिवासी. ऐसे में मध्यप्रदेश के एक जैन मुनि ने अब ये कहा है कि हनुमान 'जैन' थे. 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 25 किलोमीटर दूर समसगढ़ के एक जैन मंदिर में आचार्य निर्भय सागर महाराज ने आजतक से बात करते हुए कहा कि जैन धर्म मे ऐसे कई संस्मरणों का ज़िक्र है जिससे ये साबित होता है कि हनुमान जैन धर्म से थे.

आचार्य निर्भय सागर महाराज के मुताबिक जैन दर्शन के अनुसार हनुमान कामदेव थे. जैन धर्म में 24 कामदेव होते हैं. जैन दर्शन के अनुसार चक्रवर्ती, नारायण, प्रति नारायण, बलदेव, वासुदेव, कामदेव और तीर्थंकर के माता पिता ये सभी क्षत्रिय हुआ करते हैं. आचार्य निर्भय सागर ने बताया कि इनकी संख्या 169 हुआ करती है जो कि महापुरुष होते हैं और इन महापुरुषों में हनुमान का भी नाम है और कामदेव होने के नाते ये क्षत्रिय थे.

इसके आगे आचार्य निर्भय सागर महाराज बताते हैं कि जैन दर्शन के अनुसार हनुमान पहले क्षत्रिय थे और उन्होंने वैराग्य की अवस्था को धारण किया इसके बाद जंगलों में जाने के बाद हनुमान ने दीक्षा ली.

आचार्य निर्भय सागर ने आगे हनुमान को जैन साबित करने के लिए कई तर्क दिए. उन्होंने कहा कि 'ज्ञान के ऊपर अज्ञान का जो पर्दा होता है हनुमान ने उस पर्दे को हटाया. उन्होंने कहा कि हनुमान ने वैराग्य को धारण किया और कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति की.

निर्भय सागर के मुताबिक हनुमान ने जब क्षत्रिय के बाद वैराग्य अवस्था को धारण कर के भितराग्य अवस्था को प्राप्त किया फिर अरिहंत अवस्था हासिल की तब से वे जैन दर्शन के अनुसार अरिहंत बने. निर्भय सागर ने कहा कि जैन धर्म में जो 24 पुराण हैं, महापुरुषों के ग्रन्थ हैं उनमें हनुमान का बहुत वर्णन है. उन्होंने कहा कि जैन धर्म के अहिंसा पद्धति को शुरू से ही उन्होंने स्वीकार किया इसलिए उन्होंने हिंसक युद्ध नही किया, इसलिए इससे ये साबित होता है कि हनुमान जैन थे क्योंकि जैन कोई जाति नही जैन एक धर्म है.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...