Skip to main content

विधानसभा चुनाव: रुझानों पर योगी के विधायक बोले- दलितों को आसमान पर चढ़ाने का नतीजा




पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार पर पार्टी नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं. उत्तर प्रदेश से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि यह दलितों को आसमान पर चढ़ाने का नतीजा है.






पांच विधानसभा राज्यों में अपेक्षित चुनाव परिणाम न आने से बीजेपी का केंद्रीय और राज्यों का नेतृत्व हैरान है. खासतौर पर मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के परिणामों को लेकर पार्टी नेताओं ने जिस तरह के दावे किए थे, नतीजे उसके बिल्कुल उलट आए हैं. ऐसे में पार्टी के भीतर और बाहर इसे लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है.

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बैरिया विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने विधानसभा चुनावों के रुझानों पर अपनी राय सामने रखी है. उन्होंने कहा है कि सवर्णों को अपमानित करके दलितों को आसमान पर चढ़ाना ठीक नहीं है. उनके मुताबिक हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी की दुर्गति की वजह यही है.


बता दें कि एग्जिट पोल सामने आने के बाद से ही बीजेपी नेताओं की परेशानी बढ़ गई थी, हालांकि वे सार्वजनिक रूप से इसे कुबूल नहीं कर रहे थे. एग्जिट पोल के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपना कोलकाता का दौरा रद्द कर दिया था. अमित शाह को कोलकाता में रथ यात्रा को हरी झंडी दिखानी थी और जनसभा को संबोधित करना था. रथ यात्रा की इजाजत को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य बीजेपी कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंच गई थी. लेकिन उन्होंने अपनी जनसभा को भी टाल दिया था.


दूसरी ओर, बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि चुनाव नतीजों में पार्टी के पीछे रहने की वजह एससी-एसटी एक्ट ही है. उन्होंने कहा है कि आज तक कोई भी पार्टी सवर्णों की अनदेखी करके सफल नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा है कि सवर्णों के अपमानित करके देश को कोई भी ताकतवर नहीं बना सका है. सुरेंद्र सिंह पूर्व में भी विवादित बयान दे चुके हैं.



सुरेंद्र सिंह का ताजा बयान एग्जिट पोल और मंगलवार को मतगणना के शुरुआती परिणामों के बाद सामने आया है. इससे पहले भी सुरेंद्र सिंह कई विवादित बयान देकर पार्टी को दुविधा में डाल चुके हैं.

इससे पहले, उन्होंने योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की तुलना कुत्ते से की थी. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यूपी में एनडीए की घटक है.


यही नहीं, इसके अलावा उन्होंने उन्नाव रेप केस में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का बचाव करते हुए कहा था कि तीन बच्चों की मां से कौन रेप करेगा. इस बयान पर महिला आयोग उन्हें नोटिस भेज चुका है. कुछ ही दिन पहले उन्होंने कहा था कि 2019 में लोकसभा चुनाव इस्लाम बनाम भगवान होने जा रहा है.



from News BaBa https://ift.tt/2C3Jzgf
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...