Skip to main content

पांच राज्यों में बीजेपी के लिए बुरी खबर लेकर आए विधानसभा चुनाव




पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के रुझानों से यह साफ है कि बीजेपी किसी भी राज्य में सरकार बनाते हुए नहीं दिख रही है. यही नहीं बीजेपी के हाथ से तीन राज्यों की सरकार जाती हुई दिख रही है.


पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच आ रहे रुझान बीजेपी के लिए बुरी खबर लेकर आए हैं. साल 2014 से दौड़ रहा बीजेपी के जीत का अश्वमेघ घोड़ा अब रुकता नजर आ रहा है. क्योंकि जहां बीजेपी के हाथ तीन राज्य फिसलते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दो अन्य राज्य तेलंगाना और मिजोरम में बीजेपी कुछ खास करती नहीं दिख रही है.

हिंदी भाषी बड़े राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार का जाना तय माना जा रहा है. 15 वर्षों से  मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सत्ता पर काबिज बीजेपी सत्ता से हाथ गंवाना पड़ रहा है. तो वहीं राजस्थान में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड जारी होता दिख रहा है.



तेलंगाना और मिजोरम की बात करें तो बीजेपी ने अपनी राजनीतिक जमीन न होने के बावजूद तगड़ा जोर लगाया था. नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रैटिक अलायंस (NEDA) के संयोजक के तौर पर असम सरकार में मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने जोड़तोड़ की पूरी कोशिश की थी, तो वहीं बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कांग्रेस मुक्त पूर्वोत्तर का सपना साकार करने के लिए पूरा जोर लगाया था. हालांकि पूर्वोत्तर में कांग्रेस के हाथ से एकमात्र राज्य निकल गया लेकिन यहां क्षेत्रीय दल मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार बनते दिख रही है. 


तेलंगाना में बीजेपी ने हिंदू बनाम मुस्लिम का कार्ड खेलने की पूरी कोशिश की. जहां यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि बीजेपी के सत्ता में आने पर ओवैसी तेलंगाना से वैसे ही भागेंगे जैसे हैदराबाद के निजाम भागे थे. योगी ने यह भी कहा था कि सत्ता में आने पर हैदराबाद का नाम बदल कर भाग्यनगर कर दिया जाएगा. तो वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए मुस्लिम तुष्टिकरण को मुद्दा बनाने की पुरजोर कोशिश की थी.


इन पांच राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 32 जनसभाएं की थीं जिसमें सबसे ज्यादा राजस्थान में 12, मध्यप्रदेश में 10, छत्तीसगढ़ में 4, तेलंगाना में 5 और मिजोरम में एक रैली की थी. वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पांच राज्यों के तूफानी प्रचार अभियान में 65 जनसभाएं, 13 रोड शो और 162 संवाद कार्यक्रम किए. जिसमें छत्तीसगढ़ में 14 दिन, मध्य प्रदेश में 18 दिन, तेलंगाना में 10 दिन, राजस्थान में 19 दिन, मिजोरम में 2 दिन रहे.




बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी का दिल का दौरा पड़ने से बुधवार शाम को निधन हो गया. उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार शाम चार बजे निगम बोध घाट पर किया जाएगा.

दिल्ली उपचुनाव: बीजेपी ने 3 सीटों पर मारी बाजी

दिल्ली में एमसीडी की 13 सीटों पर उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी. 3 सीटों पर बीजेपी का कब्जा. दिल्ली की शालीमार बाग और नवादा और वजीपुर MCD सीट पर बीजेपी ने मारी बाजी. एक सीट पर बीजेपी को बढ़त.



from News BaBa https://ift.tt/2LdXzHu
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...