Skip to main content

मोदी नहीं चाहते कि शिवराज, वसुंधरा और रमन सिंह की जीत हो: दिग्विजय



दिग्विजय सिंह ने कहा कि इन नेताओं के पास ईवीएम की चाबी नहीं है. ईवीएम की चाबी मोदी के पास है, इसलिए कांग्रेस बहुमत के साथ जीत रही है.





मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद कांग्रेसनेताओं को ईवीएम में धांधली का डर सता रहा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करके मोदी सरकार पर ईवीएम मशीन के जरिए जनमत कुचलने की आशंका जताई है. इस बीच एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं चाहते हैं कि शिवराज सिंह, वसुंधरा राजे सिंधिया और रमन सिंह जीतें. इन नेताओं के पास ईवीएम की चाबी नहीं है. इसकी चाबी मोदी के पास है, इसलिए कांग्रेस बहुमत के साथ चुनाव जीत रही है.

आजतक से खास बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया ईवीएम मशीन छोड़ बैलेट पेपर आ गई है. टेक्नोलॉजी के इस दौर में अमेरिका जैसा विकसित देश राष्ट्रपति का चुनाव बैलेट पेपर से कराता है, ऐसे में हम ईवीएम पर कैसे भरोसा करें. वीवीपैट(VVPAT) मशीन आने के बाद हमारा भरोसा कुछ बढ़ा है.

उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव के चार महीने पहले आरएसएस के एक नेता ने मुझे बताया था कि वहां आपकी सरकार बन रही है. उसने बताया था कि पंजाब में न बीजेपी रेस में थी, न मोदी, न ही अमित शाह और न ही आरएसएस रेस में थी. वहां मोदी नहीं चाहते थे कि अकाली या आम आदमी पार्टी की सरकार बने, इसलिए कांग्रेस वहां चुनाव जीत गई.

ईवीएम पर सवाल उठाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश के 70 फीसदी राजनीतिक दलों का ईवीएम पर भरोसा नहीं है. मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान अनूपपुर में जितने वोट थे, उसे अधिक वोट पड़ गए. भोपाल की पुरानी जेल में जहां स्ट्रांग रूम बनाया गया है, वहां आधे घंटे तक बिजली गायब रही, कैमरा बंद रहा. खुरई सागर में 48 घंटे के बाद मशीनें लाई जा रही थी. जब लोगों ने उन मशीनों को घेर लिया तो पता चला उन पर कोई नंबर ही नहीं था.

छत्तीसगढ़ के पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के कमिश्नर को सस्पेंड करने की मांग करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कमिश्नर के वोट प्रतिशत के आंकड़े और चुनाव आयोग के आंकड़े में फर्क था. मैं चुनाव आयोग से सवाल पूछना चाहता हूं कि क्या पब्लिसिटी डिपार्टमेंट को अधिकार है कि वह अपने तरीके से वोट प्रतिशत बताए. मैं चाहता हूं कि डिपोर्टमेंट को चुनाव आयोग एक नसीहत दे और कमिश्नर को निलंबित करें.

उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम की चौकीदारी करने के लिए कहा है. राज्य निर्वाचन कमिश्नर ने मुझे आश्वस्त किया है कि स्ट्रांग रूम के आस पास सिर्फ केबिल से इंटरनेट कनेक्टिविटी रहेगी, वाईफाई का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.

मध्य प्रदेश में बहुमत के साथ जीत का दावा करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हैं, वह जिसे कहेंगे और विधायक जिसे चुनेंगे, वह राज्य का मुख्यमंत्री बनेगा.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...