Skip to main content

कोहली-रहाणे ने कराई टीम इंडिया की वापसी




भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने खराब शुरुआत के बाद कप्तान कोहली नाबाद 82 व रहाणे नाबाद 51 की पारियों की बदौलत मैच में वापसी कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने स्कोरबोर्ड पर तीन विकेट के नुकसान पर 172 रन टांग दिए। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 326 रन बनाए। दो दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम 144 रन से पीछे है और उसके हाथ में सात विकेट अभी सुरक्षित हैं।

इसके पहले भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। महज 8 रन के स्कोर पर भारतीय टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज खो दिए थे। मुरली विजय के रूप में भारतीय टीम को पहला झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने मुरली विजय को बोल्ड कर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

इसी के साथ लंच ब्रेक भी हुआ। इस सत्र के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जोश हेजलवुड ने एक बेहतरीन यॉर्कर पर केएल राहुल को क्लीन बोल्ड किया। राहुल ने पैर बचाते हुए गेंद को ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन वह बुरी तरह चूक गए और दो रन बनाने के बाद चलते बने।

यहां से भारतीय टीम को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। विराट कोहली ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि रनगति भी कम नहीं होने दी। दोनों के बीच 74 रन की साझेदारी हो चुकी थी। तभी ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने अपना जादू चलाते हुए पुजारा को चलता किया। टी-ब्रेक के बाद स्टार्क ने पुजारा को विकेटकीपर टिम पेन से लपकवा दिया। पुजारा 24 रन ही बना सके। इस तरह टीम इंडिया ने तीसरा विकेट 82 रन पर गंवाया।

इसके बाद बल्लेबाजी पर रहाणे ने कप्तान कोहली को बखूबी साथ निभाया और दिन का खेल खत्म होने तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। इस दौरान दोनों ने अपने अर्धशतक पूरे किए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क ने 2 तथा हेजलवुड ने एक विकेट लिया है।




from News BaBa https://ift.tt/2BkYwcw
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...