Skip to main content

नतीजों से पहले बीजेपी में मंथन, शिवराज-रमन और वसुंधरा से शाह ने की बात




एग्जिट पोल के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में तो सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश और वसुंधरा राजे ने राजस्थान में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंथन किया. अमित शाह का दावा है कि हम तीनों राज्यों में बहुमत के साथ जीत रहे हैं.





पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच बेचैनी बढ़ा दी है. एग्जिट पोल के बाद शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी राष्ट्रीय महासचिवों और मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी. आज (रविवार) राजस्थान में सीएम वसुंधरा राजे की अगुवाई में पार्टी कोर कमेटी की मीटिंग हुई.

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे. इस मीटिंग के बाद सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम बहुमत के साथ सरकार बना रहे हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने कहा कि राज्य में हम चौथी बार सरकार बनाने जा रहे हैं. त्रिशंकु विधानसभा की नौबत नहीं आएगी. हमें बहुमत मिलने जा रहा है. इससे पहले अमित शाह ने कहा था कि हम तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बना रहे हैं. एग्जिट पोल पर भरोसा मत कीजिए.

नतीजों से पहले केवल बीजेपी ही नहीं कांग्रेस भी मंथन कर रही है. एग्जिट पोल से उत्साहित कांग्रेस प्रदेशों में सीएम के चेहरे को लेकर सभी दावेदारों की समीक्षा कर रहा है. राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट कैंप और पार्टी महासचिव अशोक गहलोत गुट के लोग अंदर खाने अपने-अपने नेता को सीएम बनाने की रणनीति में जुट गए हैं. इसके साथ ही मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी पार्टी के सीएम पद के दावेदार दिल्ली दरबार में अपनी पैरवी कर रहे हैं.

क्या कहता है एग्जिट पोल

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार विदाई हो रही है. इन तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन रही है. वहीं, तेलंगाना में फिर से टीआरएस की सरकार बनने के आसार है.

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मामूली बढ़त मिलती दिख रही है. इंडिया टुडे एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 104 से 122 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं बीजेपी को भी 102 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है. राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार बनने के आसार है. कांग्रेस को 119-141 सीट, बीजेपी को 55-72 सीट और अन्य को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है. राजस्थान की ही तरह छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार बनने के आसार है. कांग्रेस को 55-65, कांग्रेस 21-31 सीट और जनता कांग्रेस को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है.



from News BaBa https://ift.tt/2L73pKF
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...