Skip to main content

प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला-चौकीदार की वजह से कुछ चोरों की नींद उड़ी





वाराणसी से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजीपुर की यात्रा की जहां उन्होंने एक मेडिकल कालेज की आधारशिला रखी और इसके बाद उन्होंने महाराजा सुहेलदेव पर एक डाक टिकट भी जारी किया. हालांकि उनकी रैली में सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार कर रही है.

 

 

 



हिंदी बेल्ट के 3 राज्यों में मिली करारी हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं. वाराणसी से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गाजीपुर की यात्रा की जहां उन्होंने महाराजा सुहेलदेव पर एक डाक टिकट जारी किया. इससे पहले उन्होंने एक मेडिकल कालेज की आधारशिला भी रखी. गाजीपुर में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया.

गाजीपुर में आयोजित रैली के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आपके चौकीदार ने दिन-रात एक कर दिए हैं. चौकीदार की वजह से कुछ चोरों की नींद उड़ी हुई है. कुछ दिनों में इन चोरों को सही जगह पहुंचाएंगे.

मोदी ने लाखों किसानों की कर्जमाफी के कांग्रेस के वादे पर हमला करते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने कर्जमाफी की बात कहकर वोट चुराए और पिछले दरवाजे से सरकार बनाने के बाद उसने महज 800 किसानों को फायदा दिया. ये कैसा खेल, ये कैसा धोखा. किसानों के फाइल पर कांग्रेस बैठी हुई थी. कांग्रेस ने किसानों को बर्बाद किया और उन्हें कर्जदार बनाया. उसने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू नहीं किया. हमारी सरकार ने इसे लागू किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गाजीपुर का नया मेडिकल कॉलेज हो, गोरखपुर का AIIMS हो, वाराणसी में बन रहे अनेक आधुनिक अस्पताल हों, पुराने अस्पतालों का विस्तार हों, पूर्वांचल में हजारों करोड़ की स्वास्थ्य सुविधाएं तैयार हो रही हैं. उन्होंने कहा कि आज गरीब से गरीब की भी सुनवाई होने का मार्ग खुला है. समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को गरिमापूर्ण जीवन देने का ये अभियान अभी शुरुआती दौर में है.

मेडिकल हब बनेगा पूर्वांचल

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाला एक और पुण्य कार्य हुआ है. महाराज सुहेलदेव जी के योगदान को नमन करते हुए उनकी स्मृति में पोस्टल स्टैंप जारी किया गया है. ये डाक टिकट लाखों की संख्या में देशभर के पोस्ट ऑफिस के माध्यम से देश के घर-घर में पहुंचेगा. उन्होंने आगे कहा कि देश के ऐसे हर वीर-वीरांगनाओं को, जिन्हें पहले की सरकारों ने पूरा मान नहीं दिया, उनको नमन करने का काम हमारी सरकार कर रही है.

उन्होंने ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में मेरे आज के प्रवास के दौरान, पूर्वांचल को देश का एक बड़ा मेडिकल हब बनाने, कृषि से जुड़े शोध का महत्वपूर्ण सेंटर बनाने और यूपी के लघु उद्योगों को मजबूत करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे.'

महाराज सुहेलदेव का बनेगा भव्य स्मारक

आरटीआई मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग कहते हैं कि जब महाराज सुहेलदेव का राज था तो घरों में ताला लगाने की जरुरत नहीं पड़ती थी. उन्होंने अपने शासनकाल में कई लोककल्याणकारी कार्य किए. वह लोगों के बेहद चहेते थे. वह सबको साथ लेकर चलते थे. वह सबके थे. मोदी ने राज्य में महाराज सुहेलदेव का एक भव्य स्मारक बनाए जाने का ऐलान किया.

प्रधानमंत्री मोदी की गाजीपुर यात्रा बेहद अहम है क्योंकि उनकी कोशिश यहां के राजभर-पासी वोटों को साधने की है. हालांकि उनकी इस यात्रा का स्थानीय सहयोगी दल विरोध कर रहे हैं. राज्य सरकार में सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का ऐलान किया है. राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार में वरिष्ठ मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. ओम प्रकाश राजभर इस बात से नाराज हैं कि डाक टिकट पर महाराजा सुहेलदेव राजभर का पूरा नाम अंकित नहीं है.

अपना दल (एस) भी नाराज

बीजेपी को उसकी एक अन्य सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) से भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. अपना दल (एस) के अध्यक्ष आशीष पटेल ने मिर्जापुर में एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था कि एनडीए के बडे़ घटक बीजेपी की ओर से छोटे दल अनदेखी महसूस कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से अपना दल (एस) की 15 से अधिक सीटों पर उपस्थिति है. कुर्मी और पटेल उसके प्रमुख वोटर हैं और उनमें से लगभग एक लाख केवल प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में ही हैं.



from News BaBa http://bit.ly/2EVEUzS
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...