Skip to main content

तीन राज्यों की हार में भी मोदी औरयोगी आदित्यनाथ के लिए छिपी है गुड न्यूज!



बीजेपी ने हिंदी हार्टलैंड के तीन अहम राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सत्ता कांग्रेस के हाथों गंवा दी है। आम चुनावों से कुछ महीने पहले लगे इस झटके ने बीजेपी की 2019 की दावेदारी पर भी ग्रहण लगाने का काम किया है। हालांकि बीजेपी की इस हार में भी पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के लिए गुड न्यूज छिपी हुई है।बीजेपी के तीन मुख्यमंत्रियों (शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा राजे) की हार हुई है। 2014 से पहले ये तीनों नेता चुनावों में पार्टी को नेतृत्व देने लायक समझे जाते थे। अब इनकी हार के बाद बीजेपी में मोदी ऐसे अकेले नेता बचे हैं।

राहुल गांधी की तरफ से चुनौती मिलने के बाद 2019 में दोनों के बीच प्रेजिडेंशियल स्टाइल के चुनाव कैंपेन की संभावनाओं में बीजेपी की जीत की निर्भरता भी मोदी पर ही है।बीजेपी जिन तीन राज्यों में हारी है वहां से लोकसभा की 65 सीटें आती हैं। 2014 के चुनावों में बीजेपी ने इसमें से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अगर इस बार के विधानसभा चुनावों के परिणाम संसदीय सीटों के हिसाब से बांट कर देखे जाएं तो बीजेपी 2019 में 31 सीटें हार सकती है। ऐसे में पड़ोसी प्रदेश उत्तर प्रदेश की अहमियत और बढ़ गई है जहां बीजेपी ने 71 और उसके सहयोगियों ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

यूपी के साथ-साथ यहां के सीएम योगी आदित्यनाथ का महत्व भी बीजेपी की 2019 योजना में बढ़ जाता है। ऐसे समय में जब 2019 की लड़ाई जीतने के लिए बीजेपी का यूपी जीतना अनिवार्य शर्त बन गया है और योगी सरकार के विकास का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं दिख रहा तो नजरें राम मंदिर मुद्दे की तरफ उठेंगी। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मंदिर आंदोलन और तीखा हो सकता है। संसद में इस मुद्दे पर प्राइवेट मेंबर बिल भी देखने को मिल सकता है। अखिलेश और मायावती के साथ आने (शायद कांग्रेस भी) से प्रदेश में द्विध्रुवीय लड़ाई का स्टेज सेट हो रहा है। ऐसे में राम मंदिर का मुद्दा लोगों के ध्रुवीकरण में कामयाब हो सकता ह


from News BaBa https://ift.tt/2BgBZO1
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...