Skip to main content

यूपीः नशा देकर खतना किया, बोले- अब तुम मुसलमान, बंधक बनाकर पढ़वाई नमाज







    भोजीपुरा के एक युवक ने थाना सिरौली में नशा देकर जबरन खतना कर देने के आरोप में तीन भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। युवक के मुताबिक उसे बंधक बना लिया गया और कई दिनों तक नमाज पढ़ने और भैंसे का मांस खाने को मजबूर किया गया। रविवार को किसी तरह भागकर थाना सिरौली पहुंचा तो पुलिस ने भी उसे भगा दिया।



सोमवार को घटना की भनक भाजपा नेताओं को लगी तो उन्होंने थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच मामला प्रशासनिक अफसरों तक पहुंच गया। इसके बाद थाने में पीड़ित युवक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई। अफसरों के निर्देश पर एलआईयू ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

भोजीपुरा के गांव बुझिया जनूबी में रहने वाले महेंद्र मौर्य के मुताबिक वह दिल्ली में एक ट्रक पर बतौर क्लीनर काम रहा था। कुछ समय पहले वह ट्रक के साथ बंगलूरू गया तो वहां उसकी मुलाकात सिरौली के मोहल्ला प्यास में रहने वाले फुरकान से हुई। एक ही जिले के होने की वजह से उनमें दोस्ती हो गई। ड्राइविंग सिखाने का झांसा देकर फुरकान उसे अपने साथ सिरौली ले आया।

महेंद्र का आरोप है कि कुछ दिन पहले फुरकान ने अपने भाई रिजवान और इरफान की मदद से उसे चाय में नशे की गोली देकर बेहोश कर दिया और फिर उसका खतना करा दिया। होश आया तो उसे बताया कि वह अब मुसलमान बन चुका है। उसने विरोध किया तो फुरकान और उसके भाइयों ने उसे बंधक बना लिया। कई दिन तक उसे डरा-धमकाकर जबरन नमाज पढ़वाई और भैंस का मांस खाने को भी मजबूर किया।

पीड़ित महेंद्र का कहना है कि रविवार को किसी तरह वह फुरकान के चंगुल से भाग निकला और थाना सिरौली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। लेकिन पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया। सोमवार को उसने एसडीएम कार्यालय जाकर शिकायत की तो मामला प्रशासनिक अफसरों तक पहुंचा। भाजपा नेताओं को भी मामले की भनक लगी तो नगर पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के प्रतिनिधि प्रभाकर शर्मा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राम गौतम, आशू सिंह समेत कई नेता कार्यकर्ताओं के साथ सीओ आलोक अग्रहरि से मिले। थाने में भी काफी देर हंगामा हुआ। इसके बाद सिरौली पुलिस ने महेंद्र की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन वे फरार हो गए। सिरौली पुलिस ने महेंद्र मौर्य को मेडिकल के लिए भेजा है।

फैला तनाव, सिरौली में पीएसी तैनात
जबरन धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आने के बाद सिरौली में तनाव को देखते हुए पीएसी की तैनाती कर दी गई है। उधर, इंस्पेक्टर सिरौली रामअवतार सिंह ने बताया कि पीड़ित महेंद्र मौर्य ने पूछताछ में अलग-अलग तथ्य बताए हैं। उसकी बातचीत से लग रहा है कि उसका खतना सिरौली में नहीं बल्कि छह महीने पहले दिल्ली में किया गया था। फिलहाल उसे जांच के लिए भेजा गया है।
 
इस युवक को अपनी बहन से शादी कराने का झांसा दिया गया था। खतना हुआ कि नहीं, यह तो मेडिकल होने के बाद सामने आएगा। फिलहाल केस दर्ज करके आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। - संसार सिंह, एसपी देहात



from News BaBa https://ift.tt/2SDh7ra
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...