Skip to main content

मोदी का राहुल पर तंज-जो कुंभाराम और कुंभकरण में फर्क न जाने, उस पर कैसे हो भरोसा



 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सुमेरपुर में आम सभा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजस्थान में चुनाव तो हार चुकी है, अब वो लोग इस फिराक में लगे हैं कि इस हार का ठीकरा नामदार के सर पर ना फूटे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमारा मंत्र होना चाहिए कि मेरा पोलिंग बूथ और सबसे सबसे मजबूत पोलिंग बूथ, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का फैसला राजस्थान की जनता ने कर लिया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने यहां नैशनल हेराल्ड और अगुस्टा-वेस्टलैंड घोटाले को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, '2014 में मेरी सभाओं में आपने सुना होगा। मैंने कहा था हेलिकॉप्टर कांड। हजारों करोड़ का घोटाला हुआ था कि नहीं हुआ था। देश में वीवीआईपी हेलिकॉप्टर और वह चिट्ठी तो मालूम होगी। मैडम सोनिया जी की चिट्ठी है। वीवीआईपी हेलिकॉप्टर। 'कांग्रेस के काल में तुम भी लूटो मैं भी लूटूं, यही खेल चलता रहा। आज आपने अखबारों में पढ़ा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक निर्णय लिया।'कल सुप्रीम कोर्ट भारत सरकार जीत गई। कोर्ट ने कहा कि उनकी सारी फाइलें खोलने का भारत सरकार को हक है। उनकी सरकार के समय सारी फाइलें बंद थी। मां-बेटे की फाइलें बंद थीं। उन्होंने जो लिखकर दिया अधिकारी उसी पर काम करते रहे। मैंने कहा इसे ठीक करो। आज उन लोगों को कोर्ट तक जाना पड़ा।'



पीएम मोदी ने कहा, 'उनके समय में बहुत रागदरबारी हुए जिन्होंने सिर्फ 3 पीढ़ी मलाई खाई थी। एक चायवाला उनको अदालत के दरवाजे पर ले गया। ये ईमानदारी की जीत है। ये लोग जमानत पर बाहर निकले हैं।' पीएम ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि इस नामदार को अपनी पार्टी के लोगों का नाम नहीं पता है। इसे युग नहीं पता। कौन किस युग में हुआ इसे कुछ समझ नहीं है। इसने कल अपनी ही पार्टी के नेता कुंभाराम का नाम कुंभकरण कह दिया। मैं इसे चुनौती देता हूं कि ये अपनी पार्टी के लोगों का नाम या इसकी पार्टी के अब तक मुखिया कौन रहे हैं, वो भी बता दें बिना कागज पढ़े तो मैं समझ जाउं। क्या ऐसे लोगों के हाथों में राजस्था न दिया जा सकता है।



from News BaBa https://ift.tt/2PlBneL
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...