Skip to main content

राजस्थान: वोटर को बूथ तक लाने के लिए शाह का सेल्फी वाला माइक्रो मैनेजमेंट




बीजेपी की प्लानिंग के मुताबिक सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी विधानसभा के बूथ इंचार्ज के साथ बैठक करेंगे. सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने हर विधानसभा में बूथ प्रबंधकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है. इस ग्रुप में पार्टी का उम्मीदवार, विधानसभा के प्रमुख नेता और मंडल अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख भी होंगे.





राजस्थान में शुक्रवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी नेतृत्व का मानना है कि पार्टी ने जितनी ताकत पूरे चुनाव प्रचार में लगाई है, उससे कहीं ज़्यादा ताकत वोटरों को मतदान केंद्र तक लाने में लगानी होगी. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इसका रोड मैप पहले से ही तैयार कर लिया है.

बूथ प्रबंधकों का व्हाट्सएप ग्रुप

बीजेपी की प्लानिंग के मुताबिक सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी विधानसभा के बूथ इंचार्ज के साथ बैठक करेंगे. सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने हर विधानसभा में बूथ प्रबंधकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है. इस ग्रुप में पार्टी का उम्मीदवार, विधानसभा के प्रमुख नेता और मंडल अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख भी होंगे.

वोटिंग पर हर घंटे अपडेट

सभी बूथ इंचार्ज हर एक घंटे में व्हाट्सएप ग्रुप पर अपडेट देंगे कि उनके बूथ पर किसी खास गांव, कस्बे या फिर मोहल्ले के कितने वोट डाले जा चुके हैं. फिर पन्ना प्रमुख इस अपडेट के अनुसार अपने-अपने पन्ने के हिसाब से जिन वोटरों ने मतदान नहीं किया है, उन्हें मतदान केंद्र लेकर जाएंगे.

सभी पन्ना प्रमुखों ने अपने पेज के सभी वोटरों से सम्पर्क करना शुरू कर दिया है. ये पन्ना प्रमुख उनसे सुबह 10 बजे तक मतदान करने की अपील करेंगे. अगर कोई वोटर बाहर गया हुआ है तो उससे भी फोन पर सम्पर्क किया जाएगा और दोपहर 12 बजे से पहले पहुंचकर मतदान करने की अपील की जाएगी.

वोटिंग वाली सेल्फी

सूत्रों की मानें तो सभी पन्ना प्रमुखों ने अपने-अपने अंदर आने वाले सभी वोटरों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है. सभी वोटर मतदान के बाद मतदान का निशान दिखाते हुए अपनी सेल्फी व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर करेंगे, ताकि इससे ये साबित हो सके कि उन्होंने वोट डाल दिया है. इसके बाद पन्ना प्रमुख वोट करने वाले मतदाताओं की जानकारी बूथ इंचार्ज के साथ शेयर करेंगे.  इसके बाद इस जानकारी की जांच की जाएगी. इस तरह सभी पन्ना प्रमुख की व्हाट्सएप ग्रुप पर दी गई डिटेल को चेक करने के बाद हर एक घंटे के फासले पर विधानसभा के उम्मीदवार और मंडल अध्यक्षों के साथ मतदान की प्रगति की जानकारी को शेयर करेगा.

सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने राजस्थान में केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं के 1 करोड़ 70 लाख लाभार्थियों की डिटेल विधानसभा के मंडल स्तर पर अपने नेताओं को दी है. जिन लाभार्थियों के पास स्मार्ट फोन हैं उनके व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए गए हैं. इन सभी लाभार्थियों को शुक्रवार को सबसे पहले मतदान करने के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं.

केंद्र सरकार की इन गरीब कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों की जानकारी पन्ना प्रमुखों को भी मोहल्ले के हिसाब से दी गई है. पन्ना प्रमुख भी लगातार इनसे सम्पर्क में हैं. माना जाता है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इसी माइक्रो मैनेजमेंट की वजह से पिछले चार सालों में एक बाद के एक कई राज्यों में सरकारें बनवाई हैं. अब देखना है कि एक-एक वोटर को ध्यान में रखकर बनाई गई अमित शाह की चुनावी रणनीति क्या एक बार फिर राजस्थान में बीजेपी को सत्ता तक पहुंचाएगी.

कौन हैं पन्ना प्रमुख

चुनाव में मतदान के लिए एक लिस्ट बनाई जाती है. इसमें हर एक पेज पर वोटर्स के नाम होते हैं. बीजेपी अध्यक्ष ने हर एक पेज की जिम्मेदारी एक

कार्यकर्ता को दी और उन्हें पन्ना प्रमुख का नाम दे दिया. इससे गुमनाम कार्यकर्ताओं को भी एक पद और नाम मिल गया और उन्होंने पूरे जोश के साथ एक पन्ने के मतदाताओं को बूथ तक ले जाने की कोशिश की.



from News BaBa https://ift.tt/2BX4rpL
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...