Skip to main content

राजस्थान: मेगा शो होगा गहलोत का शपथ ग्रहण समारोह, दिग्गजों को बुलावा



कर्नाटक में भी जब कांग्रेस और जेडीएस की सरकार बनी थी तो शपथ ग्रहण के लिए बेंगलुरु में भी कांग्रेस ने ऐसा ही आयोजन किया था. तब देश भर के विपक्षी दलों के नेता वहां जुटे थे. इस बार भी पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, केन्द्रीय मंत्री शरद यादव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.




राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह को कांग्रेस मेगा शो बनाने जा रही है. तीन राज्यों में सरकार बनाने जा रही कांग्रेस इस मौके पर खुद को विपक्ष के अगुवा के तौर पर पेश करने जा रही है, साथ ही महागठबंधन की तस्वीर खींचने की कोशिश में है. कांग्रेस समेत विपक्षी दल इस मौके पर अपनी एकजुटता दिखाकर शक्ति प्रदर्शन करना चाहते हैं. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देश भर के नामी-गिरामी सियासी चेहरों को न्योता दिया गया है.

जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल में सोमवार (17 दिसंबर) सुबह 10 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में कांग्रेस के दिग्गज तो शामिल होंगे ही, दक्षिण के भी राजनीतिक सूरमा मौजूद रहेंगे. कांग्रेस की ओर से शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे. कर्नाटक में भी जब कांग्रेस और जेडीएस की सरकार बनी थी तो शपथ ग्रहण के लिए बेंगलुरु में भी कांग्रेस ने ऐसा ही आयोजन किया था. तब देश भर के विपक्षी दलों के नेता वहां जुटे थे. इस बार भी पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, केन्द्रीय मंत्री शरद यादव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को भी बुलावा भेजा है. इसके अलावा असम के बदरुद्दीन अजमल को भी बुलाया गया है. डीएमके के एमके स्टालिन और कनिमोझी को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है. आरजेडी नेता और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी को भी न्योता भेजा गया है. स्वाभिमान पक्ष के राजू शेट्टी को भी कार्यक्रम में बुलाया गया है. कुल मिलाकर कांग्रेस ने 25 दलों के नेताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया है.

बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में सार्वजनिक जगहों पर इस तरह के समारोह पर रोक लगा रखी थी, लेकिन कांग्रेस ने हाईकोर्ट से इजाजत ले ली है. कोर्ट ने कहा है कि ट्रैफिक में व्यवधान नहीं होना चाहिए. अभी तक कांग्रेस का इतिहास रहा है कि पार्टी राजभवन के अंदर शपथग्रहण समारोह करती आई है. बीजेपी विधानसभा के बाहर बड़े जलसे के साथ शपथ ग्रहण समारोह करती रही है. इस बार लगता है कि कांग्रेस बीजेपी से सीखते हुए उससे भी बड़ा भव्य आयोजन करने जा रही है.

शपथग्रहण समारोह में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस कार्यक्रम में किसी भी मंत्री को शपथ नहीं दिलाई जा रही है.



from News BaBa https://ift.tt/2SLmRiG
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...