Skip to main content

प्रचार का सॉलिड सोमवार, तेलंगाना-राजस्थान में मोदी की रैली, राहुल का भी रोड शो



राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव प्रचार के अब आखिरी तीन दिन बचे हैं. 7 दिसंबर को यहां मतदान होना है, ऐसे में नेताओं की कई रैलियां हैं. सोमवार को दोनों राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रैली को संबोधित करेंगे.




पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर में हैं. सभी की नजरें अब राजस्थान और तेलंगाना पर हैं, दोनों राज्यों में 7 दिसंबर को मतदान होना है. मतदान से पहले राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान-तेलंगाना दोनों राज्यों में रैलियों को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री पहले राजस्थान के जोधपुर और शाम को तेलंगाना के हैदराबाद में रैली को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के अलावा बीजेपी की ओर से कई केंद्रीय मंत्री प्रचार का मोर्चा संभालेंगे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी आज राजस्थान के प्रतापगढ़, बूंदी, सवाई माधोपुर में रैलियां करेंगे.

और पढ़ें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई बीजेपी नेताओं की आज रैली हैं.

तेलंगाना में राहुल गांधी

वहीं कांग्रेस की तरफ से भी आज प्रचार में पूरी ताकत झोंकी जा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद तेलंगाना में रहेंगे. राहुल की आज तेंदुर, गढ़वाल, हैदराबाद में कई जनसभाएं हैं. राहुल गांधी यहां आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ रोड शो और रैली करेंगे.

राजस्थान में भी कांग्रेस की ओर से अशोक गहलोत, नवजोत सिंह सिद्धू की कई रैलियां हैं. गौरतलब है कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों और तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर 7 दिसंबर को मतदान होगा. 11 दिसंबर को अन्य राज्यों के साथ नतीजे घोषित किए जाएंगे.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने केंद्र की बीजेपी नीत एनडीए सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरी है और लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकी है. प्रह्लाद ने ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप फेडरेशन की ओर से अपनी मांगों को लेकर जंतर-म



Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...