Skip to main content

राजस्थान में भाजपा को नोटा ने पहुंचाया जबर्दस्त नुकसान, इन सीटों पर बिगाड़ा खेल






   



राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के वोट शेयर में मामूली अंतर था जिसकी वजह से मुख्यमंत्री सत्ता से बेदखल हो गईं। भाजपा का वोट प्रतिशत 38.8 रहा जबकि राज्य में सबसे पड़ी पार्टी बनने वाली कांग्रेस का वोट प्रतिशत 39.3 रहा। दोनों पार्टियों के बीच का मत प्रतिशत का अंतर 0.5 के करीब रहा। कांग्रेस को करीब 1 करोड़ 39 लाख 35 हजार वोट मिले जबकि भाजपा को करीब 1 करोड़ 37 लाख 57 हजार वोट मिले। दोनों को मिले वोट में कुल एक लाख 70 हजार वोटों का अंतर है।



दिलचस्प बात यह है कि नोटा के विकल्प को करीब 1.3 फीसदी वोट मिले। इन आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य में दो प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कितनी कांटे की टक्कर थी। कांग्रेस से ज्यादा नोटा से नुकसानराजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजों से यह भी पता चलता है कि भाजपा इस बार कांग्रेस के साथ-साथ नोटा से भी हारी। राजस्थान में 11 सीटें ऐसी हैं जहां जीत-हार के अंतर से ज्यादा नोटा पर वोट पड़े। राजस्थान की बेंगू सीट पर सबसे ज्यादा नोटा पर वोट पड़े।

भाजपा को 2013 के विधानसभा चुनाव में 46.05 फीसदी वोट शेयर के साथ 200 सीटों वाली विधानसभा में 163 सीटों के साथ सत्ता हासिल की थी। जबकि इस बार 7.25 फीसदी वोट प्रतिशत का नुकसान हुआ है। 2018 के चुनाव में भाजपा को सिर्फ 73 सीटें मिल पाई है। वहीं कांग्रेस ने 2013 में 33.17 फीसदी वोट शेयर के साथ 21 सीटें जीती थीं।

अगर ये मान भी लिया जाए कि भाजपा को अपने 5.6 फीसदी वोट शेयर का नुकसान हुआ जो कांग्रेस के खाते में चले गए, तो यह माना जा सकता है कि बाकी बचे 1.65 फीसदी वोट नोटा के खाते में चले गए। नोटा के वोटों को सामान्य तौर पर सत्ताधारी के खिलाफ माना जाता है। 2018 में 2013 से कम रहा नोटाराजस्थान में साल 2013 के विधानसभा चुनाव में 5 लाख 89 हजार 923 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया था। इस बार 4 लाख 67 हजार 785 ने नोटा के अधिकार का इस्तेमाल किया। यह आंकड़ा पिछली बार से 1 लाख 22 हजार 147 कम है। इस बार नोटा का कमालसीटजीतेपार्टीजीत का अंतर (वोट)नोटा को मिले वोटबेगूंराजेंद्र विधूड़ीकांग्रेस16613165आसींदजब्बर सिंहभाजपा1512943मारवाड़ जंक्शनखुशवीर सिंहनिर्दलीय2512719चौमूंरामलाल शर्माभाजपा12881859खेतड़ीजितेंद्र सिंहकांग्रेस9571377दांता रामगढ़वीरेंद्र सिंहकांग्रेस9201180फतेहपुरहाकम अली खानकांग्रेस8601165पोकरणसालेह मोहम्मदकांग्रेस8721121



from News BaBa https://ift.tt/2PDzHh1
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...