Skip to main content

सचिन पायलट होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री। राहुल गांधी ने दी बधाई।



 अशोक गहलोत लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे।

अब जब कांग्रेस को सौ से अधिक सीटें मिलना तय हो गया है, तब यह साफ है कि सचिन पायलट राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। पायलट अभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं और पायलट की रणनीति पर ही विधानसभा का चुनाव लड़ा गया था। पायलट के नेतृत्व में मिली सफलता पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पायलट को बधाई दी है। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दूसरे प्रबल दावेदार अशोक गहलोत अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे। असल में परिणाम के बाद अशोक गहलोत की भूमिका तब होती जब कांग्रेस को बहुमत से कम सीटें मिली। लेकिन जब कांग्रेस अपने बूते पर सरकार बनाने की स्थिति में है तो फिर सचिन पायलट के नेतृत्व को कोई चुनौती नहीं है। कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक 12 दिसम्बर को जयपुर में हो रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री का निर्णय आला कमान पर छोड़ा जाएगा। अगले एक दो दिन में केन्द्रीय पर्यवेक्षक आकर सचिन पायलट के तौर पर आला कमान की राय बता देंगे। तब सर्वसम्मिति से पायलट को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा। बीकानेर से रामेश्वर डूडी के चुनाव हार जाने के बाद अब कांग्रेस में पायलट के नेतृत्व को चुनौती देने वाला भी कोई नहीं रहा है। पिछले पांच वर्षों से पायलट ही राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे। हालांकि कांग्रेस की इस जीत में पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भी सहयोग है। लेकिन पूर्व में जिन परिस्थितियों में गहलोत को पहली बार राजस्थान का सीएम बनाया गया उन्हीं परिस्थितियों में अब पायलट को कमान सौंपी जा रही है। गहलोत अब मुख्यमंत्री की रेस में शामिल नहीं है, इस बात के संकेत 11 दिसम्बर को स्वयं गहलोत ने भी दिए हैं। नतीजों के बीच ही गहलोत ने मीडिया से कहा कि आज कांगे्रस को मजबूत करने की जरूरत है। कांग्रेस के किसी भी नेता के मन में पद की लालसा नहीं होनी चाहिए। यह राष्ट्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया जाना चाहिए कि किस नेता का उपयोग कहां किया जावे। गहलोत ने कहा कि इस समय वे कांग्रेस के संगठन महासचिव के पद पर कार्य कर रहे हैं और उनके मन में पद की कोई लालसा नहीं है। असल में गहलोत को भी इस बात का आभास है कि पूर्ण बहुमत मिलने पर राष्ट्रीय नेतृत्व की पहली पसंद सचिन पायलट ही हैं। वैसे भी मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजनीति में गहलोत की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। कांग्रेस के जो सौ से भी ज्यादा विधायक चुने गए हैं उनमें से अधिकांश पायलट के पक्के समर्थक



from News BaBa https://ift.tt/2C4k0f7
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...