Skip to main content

एग्जिट पोल को भाजपा ने किया खारिज, कहा- हमारे पक्ष में हुआ है इस बार ज्यादा मतदान



एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच कड़े मुकाबले का अनुमान जताए जाने के विपरीत भाजपा ने इसे सच्चाई से दूर बताया। एग्जिट पोल को सच्चाई से दूर होने का दावा करते हुए भाजपा ने इस बार बढ़े हुए मतदान प्रतिशत को पार्टी के हक में बताया। पार्टी ने कहा कि जो ढाई प्रतिशत मतदान बढ़ा है वह भाजपा सरकारों की नीतियों और योजनाओं को स्पष्ट समर्थन है और भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव (165) से भी अधिक सीटें जीतने जा रही है।भाजपा का दावा, 165 से भी ज्यादा सीटें जीतेंगेमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शनिवार शाम को कहा कि हम 2013 के विधानसभा चुनाव से भी अधिक सीटें जीतने जा रहे हैं। यह हमारा आकलन है और इसका ठोस आधार हमारे पास है। हमारे कार्यकर्ताओं का कठोर परिश्रम, हमारी सरकार द्वारा किए गए काम और विभिन्न स्तर पर प्राप्त हुई जानकारी के आधार पर हम आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। यह स्पष्ट है कि जनता के पास कांग्रेस को वोट देने का कोई कारण नहीं था। यह जो ढाई प्रतिशत वोट बढ़ा है वह भाजपा सरकारों की नीतियों और योजनाओं को स्पष्ट समर्थन है।शिवराज बोले- 40 लाख नए वोटर हमारे साथ बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारे व्यावहारिक आकलन के सामने कोई भी आकलन टिकता नहीं है और हमने देखा है कि मतदाताओं में और विशेषकर युवाओं, महिलाओं और नए मतदाताओं में भाजपा के प्रति विशेष स्नेह उमड़ रहा था। इस बार 40 लाख नए मतदाताओं ने वोट डाला और वह वोट हमारा वोट था। इस चुनाव में गरीबों ने भाजपा का साथ दिया है, क्योंकि हमारी सरकार ने गरीबों के जीवन को बदलने का काम किया है। हम जोरदार और स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं।



उन्होंने कहा कि कांग्रेस बौखलाई हुई है, इसलिए रोज नए प्रपंच कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को यह बात भी अच्छी तरह समझने की आवश्यकता है कि एग्जिट पोल ने 2008 में और 2013 में भी हमें ज्यादा सीट नहीं दी थी। फिर भी हम प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आए। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि हम पिछली बार से भी अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे।



from News BaBa https://ift.tt/2UtgTEP
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...