Skip to main content

कादर खान वेंट‍िलेटर पर, अमिताभ ने मांगी सलामती की दुआएं

 
करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके कादर खान की हालत क्रिटिकल है. उन्हें BiPAP वेंटीलेटर पर रखा गया है. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. फिलहाल वो कनाडा में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी हालात को देखते हुए रेगुलर वेंटीलेटर पर रखना ठीक नहीं है. अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर उनकी सलामती के लिए दुआएं मांगी हैं. जान‍िए कादर खान के बेमिसाल करियर और फिल्मोग्राफी को.

कादर खान 1937 में अफगानिस्तान के काबुल में जन्मे थे. कादर खान की परवरिश बेहद गरीबी के बीच हुई है. कादर खान को मां की कही एक बात ऐसी लगी कि इसने उनकी जिंदगी बना दी. कादर की मां ने कहा था कि यदि परिवार की गरीबी मिटाना चाहते हो तो पढ़ाई पर फोकस करो. इसके बाद कादर खान ने खुद को पढ़ाई लिखाई में झोंक दिया. 

कादर खान ने इस्माइल यूसुफ कॉलेज से इंजीनियरिंग की और एमएच सैबू सिद्दिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हो गए. उन्हें उर्दू शायरी पढ़ने लिखने का भी बहुत शौक था. जब अपने कॉलेज में कादर खान एनुअल फंक्शन में परफॉर्म कर रहे थे, तब दिलीप कुमार उनकी अदाकारी से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें अपनी अगली फिल्म में साइन कर लिया. इसके बाद कादर का परिवार मुंबई आ गया और यहां उन्होंने अदाकारी में अपना करियर शुरू किया.

एक्ट‍िंग के अलावा कादर खान ने 250 से ज्यादा फिल्मों में डायलॉग भी लिखे हैं. फिल्म रोटी (1974) के डायलॉग लिखने के लिए राजेश खन्ना और मनमोहन देसाई ने उन्हें 1.21 लाख रुपए की फीस दी थी, जो उस समय बहुत ज्यादा मानी जाती थी. शुरू में कादर खान ने मुद्देपरक फिल्में कीं. इनमें बेनाम, गूंज, अनारी, महाचोर, अदालत, बैराग, खून पसीना, मुक्त‍ि, परवरिश और भोला भाला जैसी फिल्में कीं.

इसके बाद कादर खान और गोविंदा की जोड़ी को परदे पर काफी पसंद किया गया. इनमें दरिया दिल, राजा बाबू, कुली नंबर 1, छोटे सरकार, आंखें, तेरी पायल मेरे गीत, आंटी नंबर 1, हीरो नंबर 1, राजाजी, नसीब, दीवाना मैं दीवाना, दूल्हे राजा, अखियों से गोली मारे आदि फिल्में कीं. कादर कॉमेडी रोल्स के लिए काफी पसंद किए गए.

हाल ही के सालों में कादर अमन के फरिश्ते, लतीफ, हो गया दिमाग का दही, दीवाना मैं दीवाना, देशद्रोही, महबूबा आदि फिल्मों में नजर आए. पिछले कुछ समय से कादर अस्वस्थ चल रहे हैं. उन्होंने फिल्मों से पूरी तरह दूरी बना ली है.



from News BaBa http://bit.ly/2BJSqCw
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...