Skip to main content

जब हिंदू संगठन ने BJP दफ्तर पर किया 'हमला', लगाना पड़ा ताला




भाजपा दफ्तर पर पहुंचने के बाद हिंदू पुत्र संगठन के कार्यकर्ता पहले तो पुलिस के साथ भिड़ गए इसके बाद उन्होंने गेट तोड़ने की कोशिश की. हालांकि, बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों को समझाने बुझाने की कोशिश की.

अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग को लेकर पटना में हिन्दू संगठन ने जोरदार प्रदर्शन किया. हिंदू पुत्र संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हाथों में भगवा झंडा और बैनर-पोस्टर लेकर वीरचंद पटेल मार्ग पर स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पर पहुंच गए. उग्र कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी की. हंगामा कर रहे कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर का गेट तोड़कर अंदर जाने की कोशिश करने लगे. कार्यकर्ताओं के रवैये को देखते हुए बीजेपी दफ्तर के कार्यकर्ताओं ने गेट पर आनन-फानन में ताला जड़ दिया और खुद अंदर चले गए.

पुलिस को इस बात की पहले से जानकारी मिल गई थी कि हिंदू पुत्र के कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय के बाहर आकर प्रदर्शन करने वाले हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए बीजेपी दफ्तर पर पहले से ही पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

बीजेपी दफ्तर पर पहुंचने के बाद हिंदू पुत्र संगठन के कार्यकर्ता पहले तो पुलिस के साथ भिड़ गए इसके बाद उन्होंने गेट तोड़ने की कोशिश की. हालांकि, बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों को समझाने बुझाने की कोशिश की. बीजेपी कार्यकर्ता 5 प्रदर्शनकारियों को दफ्तर के अंदर भी ले गए और पार्टी के कुछ नेताओं से उनकी मुलाकात भी कराई.

हिंदू पुत्र संगठन के प्रदर्शनकारी लगातार बीजेपी पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे थे. इनका कहना था कि बीजेपी ने 2014 में हिंदुओं का वोट तो ले लिया मगर इसके बावजूद 4.5 साल में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं कराया. हिंदू पुत्र संगठन का कहना है कि अगर बीजेपी राम मंदिर नहीं बनवाती है तो अगले चुनाव में उन्हें परिणाम भुगतना पड़ेगा.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगले 6 महीने में अगर नरेंद्र मोदी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया तो आगामी चुनाव में हिंदुओं का उन्हें एक भी वोट नहीं मिलेगा.



from News BaBa https://ift.tt/2EiEGSO
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...