Skip to main content

राजस्थानः नेताजी को हेलिकॉप्टर वाले ने दिया धोखा, बताया कांग्रेस-BJP की साजिश




राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए अब महज चंद घंटे बचे हैं, ऐसे में चुनावी सरगर्मी काफी तेज हो गई है, लेकिन इस बीच राज्य में बड़े उलटफेर की आस लगाए हनुमान बेनीवाल को उनके ही हेलिकॉप्टर वाले ने ही उन्हें धोखा दे दिया.

 

राजस्थान में चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है और सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. राज्य की 2 बड़ी पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस के अलावा अन्य क्षेत्रीय पार्टियां भी पूरा जोर लगा रही हैं. ऐसे में बड़ी जीत की आस लगाए हनुमान बेनीवाल को उनके हेलिकॉप्टर वाले ने ही झटका दे दिया.

किंग मेकर बनने के चक्कर में फंसे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल का आज मंगलवार का महत्वपूर्ण दिन बेकार चला गया. बेनीवाल चुनावी रैली में जाने के इंतजार में बैठे रहे लेकिन पॉयलट हेलिकॉप्टर लेकर आया ही नहीं.

बेनीवाल को मंगलवार को 5 रैलियां करनी थी. लंबे इंतजार के बाद जब हेलिकाप्टर नहीं आया तो बेनीवाल ने फोन कर इसके बारे में पूछताछ की. उन्हें बताया गया कि हेलिकॉप्टर वाले ने आने से ही मना कर दिया है और अब आगे चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार नहीं है.

पूरे राजस्थान के दौरे पर निकले हनुमान बेनीवाल रात को जोधपुर में रात्रि विश्राम कर रहे थे और आज नागौर, चाकसू, दूदू क्षेत्रों में चुनावी सभाएं करनी थीं. बेनीवाल इतने दूर बैठे थे कि रैलियां संबोधित हो नहीं सकती थीं, लिहाजा आनन-फानन में नेताजी ने दूसरा हेलिकॉप्टर मंगाया, लेकिन तब तक दोपहर के 1 बज गए थे.

बेनीवाल से बीजेपी को नुकसान

दूसरे हेलिकॉप्टर से राजस्थान में निकले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने आरोप लगाया कांग्रेस और बीजेपी ने मिलकर उनके हेलिकॉप्टर कंपनी को ही मैनेज कर लिया है. पिछले 2 दिनों से हेलिकॉप्टर वाली कंपनी उनके साथ मैनेज होकर खेल खेल रही थी आज तो वह भाग ही गया. 

बेनीवाल ने दावा किया कि वह इस तरह के हाथकंडों से डरने वाले नहीं है. 11 दिसंबर के बाद सारे धोखेबाजों का हिसाब कर देंगे. बेनीवाल ने कहा कि इससे पहले भी उनके हेलिकॉप्टर के लैंडिंग और टेक अप को लेकर उनको परेशान किया जाता रहा है.

हनुमान बेनीवाल इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस से अपनी कड़ी टक्कर बताते हैं. उनकी पार्टी इस बार राजस्थान में 57 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. माना जा रहा है कि बेनीवाल कांग्रेस की तुलना में बीजेपी को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं.

राज्य के सियासी समीकरण कहते हैं कि जसवंत सिंह और मानवेंद्र सिंह की वजह से राजपूत पहले से ही कांग्रेस की तरफ आ गए हैं. अगर जाट वोट बैंक बेनीवाल के साथ चला जाता है तो बीजेपी को बड़ा नुकसान हो सकता है.

कांग्रेस की बी टीम-राजे

वहीं चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लोगों को आगाह कर रही हैं कि हनुमान बेनीवाल कांग्रेस की बी टीम हैं. जबकि बेनीवाल कह रहे हैं कि वह राजस्थान के किंगमेकर हैं.

हालांकि राजनीति के जानकारों का मानना है कि बेनीवाल बाड़मेर को छोड़ दूसरी जगह कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जहां पर जाट कांग्रेस के साथ हैं. बेनीवाल के साथ जाट जाति के वोट हैं, इसे लेकर कांग्रेस भी आरोप लगा रही है कि हनुमान बेनीवाल बीजेपी की बी टीम हैं.

राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में 199 सीटों पर 7 दिसंबर को मतदान होगा. एक सीट पर प्रत्याशी का निधन होने के कारण मतदान नहीं हो पाएगा. राज्य के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.



from News BaBa https://ift.tt/2BSaATX
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...