Skip to main content

राजस्थान: 583 करोड़पति कैंडिडेट मैदान में, कामिनी जिंदल सबसे अमीर




एडीआर के आंकड़ों के मुताबिक दागी उम्मीदवारों की बात करें तो इस बार के चुनाव में 108 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके ऊपर कोई न कोई मुकदमा कायम है. दागियों के मामले में कांग्रेस बीजेपी से आगे है. जहां कांग्रेस ने ऐसे 31 उम्मीदवार उतारे हैं, तो वहीं बीजेपी ने 25 दागी उम्मीदवार उतारे हैं.


राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए 7 दिसंबर को वोटिंग होनी है. ऐसे में बीजेपी-कांग्रेस समेत कुल 36 राजनीतिक दलों ने 583 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. जहां सत्ताधारी बीजेपी की तरफ से 152 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं तो वहीं कांग्रेस ने 141 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं.

चुनाव की निगरानी करने वाली गैर सरकारी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमेक्रैटिक रिफॉर्म (एडीआर) द्वारा सभी दलों के चुनावी हलफनामे के आंकलन के आधार पर इस बार राजस्थान में 583 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं. आंकड़ों के मुताबिक जमींदारा पार्टी की कामिनी जिंदल सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, इनकी संपत्ति 287 करोड़ रुपये है. दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार परसराम मोरदिया हैं, जिनकी संपत्ति 172 करोड़ रुपये हैं. जबकि तीसरे स्थान पर बीजेपी विधायक और नीम का थाना से उम्मीदवार प्रेम सिंह बाजौर हैं, जिनकी संपत्ति 142 करोड़ रुपये है. चौथे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सादुलशहर से ओम विश्नोई हैं, जिनकी संपत्ति 128 करोड़ रुपये है. 

एडीआर द्वारा जारी पिछले आंकड़ों के मुताबिक कामिनी जिंदल की संपत्ति 198 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 287 करोड़ रुपये हो गई है. तो वहीं बीजेपी के प्रेम सिंह बाजौर की संपत्ति 87 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 142 करोड़ हो गई है. वहीं कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह जिनकी संपत्ति 118 करोड़ रुपये थी, जो अब घटकर 95 करोड़ हो गई है.

यह भी पढ़ें-बीजेपी के गढ़ हाड़ौती के किसानों में असंतोष, अपने ही घर में घिरीं महारानी

बता दें कि 200 सदस्यों वाली विधानसभा में इस समय प्रदेश के 141 विधायक ऐसे हैं, जो करोड़पति हैं. विधायकों द्वारा दिए गए अपनी संपति के ब्यौरे और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिर्फोंस (एडीआर) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा के 157 विधायकों में से 115 विधायक करोड़पति हैं.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...