विधानसभा चुनाव-2018 के लिए प्रदेश में आज यानी शुक्रवार को मतदान होना है. प्रदेश की कुल 200 विधानसभा सीटों में से 199 विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग की जाएगी. मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो जाएंगे.
बता दें कि राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों से कुल 2,274 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जबकि बीएसपी के एक उम्मीदवार के निधन की वजह से एक सीट पर वोटिंग नहीं हो रही है.
राजस्थान के रण में कांग्रेस से 194, बीजेपी से 199, बीएसपी से 189, एनसीपी से 01, सीपीआई से 16 और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से 28 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 817 गैर मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशी और 830 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं....
from News BaBa https://ift.tt/2QLBaGN
via IFTTT