Skip to main content

राफेलडील पर आक्रामक हुए अमित शाह, राहुल गांधी पर दागे 3 सवाल




राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि झूठ के पैर नहीं होते हैं, हमेशा सत्य की ही जीत होती है. चार याचिकाओं में तीन मुद्दों पर सवाल उठाए गए थे. निर्णय प्रक्रिया, ऑफसेट और दाम, तीनों ही मसलों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्लीन चिट दी है.


केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा. राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी उत्साह में है और अब वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने राफेल पर सरकार को घेरने वाले राहुल से इस संबंध में 3 सवाल दागे हैं.

शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने हर सभा में हर नुक्कड़ पर राफेल सौदे को लेकर सवाल उठाए गए थे. कांग्रेस के 10 साल के शासन में 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए थे. उन्होंने यह भी कहा कि झूठ के पैर नहीं होते हैं, हमेशा सत्य की ही जीत होती है. चार याचिकाओं में तीन मुद्दों पर सवाल उठाए गए थे. निर्णय प्रक्रिया, ऑफसेट और दाम, तीनों ही मसलों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्लीन चिट दी है.

पहला सवाल

इस दौरान राहुल पर निशाना साधते हुए शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल किया और कहा कि वह अपने सूचना का आधार (सोर्स ऑफ इन्फॉर्मेशन) बताएं. उन्होंने जितनी भी बातें जनता के सामने रखीं, आखिर उनके पास ऐसी सूचनाओं के आधार क्या थे, इसको बताना चाहिए. आपको सूचना कौन देता था, जिसके आधार पर आप इतने बड़े आरोप लगाते थे.

दूसरा सवाल

शाह का राहुल से दूसरा सवाल यह था कि राफेल डील में देरी क्यों हुई? उन्होंने सवाल दागते हुए कहा कि 2001 में जब आपकी सरकार थी तब वायुसेना ने विमान की जरुरत बताई थी. 2004 में प्रक्रिया शुरू हो गई, 2007 में प्रक्रिया को फाइनल करने की शुरुआत की गई. 2007 से 2014 तक यह डील फाइनल क्यों नहीं हो सकी? इसका जवाब राहुल गांधी और कांग्रेस- दोनों दें.

तीसरा सवाल

राफेल डील नहीं हो पाने को लेकर कमीशन की बात उठाते हुए शाह ने राहुल से पूछा कि क्या इसमें कुछ तय होना बाकी था? क्या कमीशन की राशि तय होनी थी? यह बात उन्हें सामने रखनी चाहिए. उनकी सरकार ने सरकार-टु-सरकार डील क्यों नहीं की? कांग्रेस ने अपनी हर डील में बिचौलिए को शामिल किया. जबकि मोदी सरकार ने बिचौलियों को हटाकर सरकार-टू-सरकार डील की, कांग्रेस सरकार ने ऐसा क्यों नहीं किया?

3 सवाल दागने के बाद अमित शाह ने राहुल गांधी से कहा कि उन्होंने देश की जनता को गुमराह किया है, इसके लिए आपको देश और सेना से माफी मांगनी चाहिए.


from News BaBa https://ift.tt/2S2xoGi
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...