Skip to main content

न मोदी काम आए न योगी, 3 राज्यों में BJP के हाथ से निकली सत्ता



मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत प्रचार में झोंकी थी, लेकिन इसका उसे फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है.


लोकसभा चुनावों से पहले हिंदी पट्टी के तीन अहम राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों ने कांग्रेस और बीजेपी के बीच के मुकाबले को रोमांचक बना दिया है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों के रुझानों में कांग्रेस अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी को पछाड़ते हुए दिख रही है.

ऐसा नहीं है कि बीजेपी को ऐसी राजनीतिक तस्वीर का अनुमान पहले से नहीं था. इसलिए केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी इन तीनों राज्यों में पूरे दमखम के साथ प्रचार में उतरी थी. तीनों राज्यों में स्थानीय नेतृत्व के अलावा केंद्रीय नेतृत्व भी जमकर प्रचार में उतरा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बीजेपी ने चुनाव प्रचार में जमकर इस्तेमाल किया.



इन राज्यों में सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर थी, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान कभी कांग्रेस भारी पड़ती दिखी तो कभी बीजेपी. वहीं, कांग्रेस के सामने तीनों राज्यों में गुटबंदी से उबरने की चुनौती भी थी, साथ ही बीजेपी तीनों राज्यों में कांग्रेस के पास सीएम का चेहरा न होने की बात कहकर हमलावर भी होती रही.



बीजेपी ने इन राज्यों में अपने फायरब्रांड नेता और योगी आदित्यनाथ से सबसे आगे रखा था. योगी आदित्यनाथ ने तीनों राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से ज्यादा रैलियां की थीं. इन्हीं चुनावों के प्रचार के दौरान योगी ने हनुमान को दलित भी करार दिया था, जिसके बाद कई दिनों तक चर्चा इसी पर केंद्रित रही थी.

 
तीन अहम राज्यों में योगी ने 50 से ज्यादा चुनावी रैलियों को संबोधित किया. सभी राज्यों में प्रचार के लिए योगी की मांग सबसे ज्यादा थी. योगी ने तीनों राज्यों में 53 जनसभाएं कीं, जिनमें छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा 21 सभाएं शामिल रहीं. छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने 9 जनसभाओं और पीएम मोदी ने 4 सभाओं को संबोधित किया.


इसी तरह, मध्य प्रदेश में यूपी के सीएम ने 15 जनसभाओं को संबोधित किया. राज्य में अमित शाह ने 25 रैलियों और प्रधानमंत्री ने 10 सभाओं को संबोधित किया था. साफ है कि तीन बार से सत्ता पर काबिज बीजेपी के लिए इस राज्य में चुनौती काफी बड़ी थी, इसलिए पार्टी ने यहां पर काफी समय और संसाधन खर्च किए थे.

राजस्थान की बात करें तो यहां पर भी योगी और पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा जनसभाएं कीं. यहां योगी ने 17 जनसभाओं को संबोधित किया जबकि पीएम ने 10 जनसभाएं कीं. इतनी कोशिशों के बावजूद बीजेपी को अपेक्षित नतीजे मिलते नजर नहीं आ रहे हैं.



from News BaBa https://ift.tt/2rsQQjK
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...