Skip to main content

2657 KG प्याज बेच हुआ 6 रुपये मुनाफा, नाराज किसान ने CM को भेजे पैसे




महाराष्ट्र में इस बार प्याज की बंपर पैदावार हुई है. यही कारण है कि प्याज का दाम काफी कम हो गया है और किसान इसी कारण परेशान है.

महाराष्ट्र में प्याज के दामों में आई जबरदस्त गिरावट का असर किसानों की कमाई पर भी पड़ रहा है. महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक किसान को 2657 किलो प्याज बेचने के बाद सिर्फ 6 रुपये का मुनाफा हुआ, जिससे नाराज होकर उसने वो 6 रुपये मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मनी ऑर्डर कर दिए. बता दें कि कुछ ही दिन पहले एक नाराज किसान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी कमाई भेज दी थी.

महाराष्ट्र के रहने वाले श्रेयस अभाले ने इस बार प्याज की फसल उगाई. वह करीब 2657 किलो प्याज मंडी में बेचने गए तो सिर्फ एक रुपये प्रति किलो का ही दाम मिल पाया.

उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्हें सिर्फ 2916 रुपये मिले. जब उन्होंने सारी मजदूरी और आने-जाने का खर्च गिना तो वह 2910 रुपये हुआ. यानी उन्हें सिर्फ 6 रुपये की बचत हुई. इसी बात से खफा होकर उन्होंने इस राशि को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेज दिया.

महाराष्ट्र में इस बार प्याज की बंपर पैदावार हुई है. यही कारण है कि प्याज का दाम काफी कम हो गया है और किसान इसी कारण परेशान है.

पहले पीएम को भेजी थी कमाई

बता दें कि कुछ दिन पहले ही नासिक जिले के निफाड तहसील के रहने वाले संजय साठे ने नाराज होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी पूरी कमाई यानी 1064 रुपये मनी ऑर्डर से भेज दिए थे. जिसके बाद पीएमओ हरकत में आया. पीएमओ ने नासिक कलेक्टर के जरिए किसान से बात की और उनकी समस्या जानी. पीएमओ ने ये जानने की कोशिश की आखिर ऐसा क्या हुआ जो वो इतना नाराज हुए और प्रधानमंत्री को ही अपनी पूरी कमाई भेजी.



from News BaBa https://ift.tt/2BZvDUv
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...