Skip to main content

बाबरी विध्वंस के 26 साल, अयोध्या में BJP का शौर्य दिवस तो मुस्लिम पक्ष का ब्लैक डे



बाबरी विध्वंस की घटना को आज 26 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर बीजेपी आज अयोध्या में शौर्य दिवस और मुस्लिम पक्ष के लोग काला दिवस मना रहे हैं.


6 दिसंबर, 1992 को अयोध्या में हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस को आज 26 साल पूरे हो गए हैं. 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर निर्माण का मुद्दा गर्माया हुआ है, ऐसे में बाबरी विध्वंस की बरसी पर अयोध्या में सुरक्षा बढ़ाई गई है.

आज भारतीय जनता पार्टी अयोध्या के कारसेवक भवन में शौर्य दिवस मनाएगी, वहीं मुस्लिम पक्ष के लोग इस मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी के घर काला दिवस मनाएंगे. अयोध्या के अलावा आज दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में विश्व हिंदू परिषद (VHP), शिवसेना इस अवसर पर कार्यक्रम करेंगे.

दिल्ली में क्या कार्यक्रम?

दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष जयप्रकाश अपने समर्थकों के साथ राम मंदिर निर्माण को लेकर झंडेवालान मंदिर में यज्ञ का आयोजन करेंगे. वहीं, शिवसेना भी आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हाल ही में सपरिवार रामलला के दर्शन भी किए थे.

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले विश्व हिंदू परिषद और संत समाज ने मिलकर अयोध्या में धर्म सभा का आयोजन किया था, इस दौरान हजारों की संख्या में लोग वहां जुटे थे. ऐसा ही एक कार्यक्रम 9 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में होना है, जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है.

मूर्ति बनवाएगी सरकार

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अयोध्या को लेकर हाल में बड़ा ऐलान किया था. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से श्री राम की 201 मीटर ऊंची मूर्ति बनाई जाएगी. हाल ही में इसकी एक तस्वीर भी जारी की गई थी.

सुप्रीम कोर्ट में है मामला

आपको बता दें कि एक तरफ कई पक्षों की तरफ से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए केन्द्र सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है, तो वहीं अभी रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. सुप्रीम कोर्ट में इसको लेकर जनवरी, 2019 में सुनवाई होनी है. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई आस्था के आधार पर नहीं बल्कि जमीन विवाद के हिसाब से हो रही है.

गौरतलब है कि आज से 26 साल पहले अयोध्या में 6 दिसंबर को लाखों की संख्या में कारसेवकों ने अयोध्या पहुंचकर बाबरी मस्जिद को गिरा दिया. उग्र भीड़ ने तकरीबन 5 घंटे में ढांचे को तोड़ दिया. इसके बाद देश भर में सांप्रदायिक दंगे हुए और इसमें कई बेगुनाह मारे गए थे.



from News BaBa https://ift.tt/2RFnSZq
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...